Tata Punch ने साउथ अफ्रीका में नए अवतार लाया। Source. Tata
ऑटोमोबाइल

Tata Punch का नया अवतार साउथ अफ्रीका में लॉन्च, पहली बार मिला Turbo इंजन और 6 एयरबैग, जानें कीमत

Tata Punch South Africa Launch: Tata Motors ने SUV Tata Punch को साउथ अफ्रीका में नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें फीचर्स से लेकर सुरक्षा के तरीके भारत के मॉडल से थोड़े अलग है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Tata ने SUV Tata Punch को साउथ अफ्रीका में नए अवतार में लॉन्च कर दिया है।

  • कार में अब पूरी रेंज में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड और 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेंगा।

  • Tata की कार की शुरुआती कीमत R224,900 रखी गई है।

  • Tata ने इसके तीन वेरिएंट Pure+, Adventure और Accomplished+ S पेश किए है

Tata Punch New Model: Tata Motors ने अपनी पॉपुलर माइक्रो SUV Tata Punch को साउथ अफ्रीका में नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें कंपनी ने Motus Holdings के साथ साझेदारी में इस अपडेटेड SUV को पेश किया है। वहीं नए मॉडल में पहले से ज्यादा फीचर्स, बदला हुआ डिजाइन और सबसे खास 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसके अलावा अब पूरी रेंज में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। साथ ही साउथ अफ्रीका में इसकी शुरुआती कीमत R224,900 रखी गई है। लेकिन यह भारत में बिकने वाली Punch से अलग स्पेसिफिकेशन वाला मॉडल है।

तीन वेरिएंट में आई नई Tata Punch

बता दें कि साउथ अफ्रीका में नई Tata Punch को Pure+, Adventure और Accomplished+ S समेत तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। जिसमें एंट्री-लेवल Pure+ की कीमत R224,900 है जबकि Adventure वेरिएंट R244,900 में मिलेगा। वहीं टॉप Accomplished+ S की कीमत R269,900 रखी गई है। वहीं इसमें दिलचस्प बात यह है कि पुराने मॉडल में पांच वेरिएंट उपलब्ध थे लेकिन नए लाइनअप को घटाकर तीन कर दिया गया है। जिसके बाद इस बार कंपनी ने ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी नहीं दिया है। सभी वेरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं।

पहली बार मिला 1.2 लीटर Turbo-Petrol इंजन

नई Tata Punch का सबसे बड़ा आकर्षण इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन है। जिसमें Accomplished+ S वेरिएंट में 1.2 लीटर, तीन-सिलिंडर टर्बो इंजन मिलता है जो 88kW पावर और 170Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। वहीं Pure+ और Adventure में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह 65kW पावर और 115Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

अब सभी वेरिएंट में मिलेंगे 6 एयरबैग

देखा जा रहा है कि सेफ्टी के मामले में भी Tata ने बड़ा बदलाव किया है। इसमें नई Punch के सभी वेरिएंट में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं। वहीं कंपनी इसके लिए 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग का भी हवाला देती है। इसके एंट्री वेरिएंट में LED हेडलाइट्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट, TPMS और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट मिलते हैं।

10.25 इंच की स्क्रीन और सनरूफ जैसे फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो Pure+ में 8-इंच हरमन टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay, Android Auto, रियर कैमरा और क्रूज कंट्रोल मिलता है। वहीं Adventure में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जोड़ा गया है।

साथ ही टॉप Accomplished+ S में 10.25 इंच टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED DRLs और वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ मिलती है। अभी के लिए यह अपडेट साउथ अफ्रीकी बाजार के लिए पेश किया गया है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई घोषणा नहीं की है।

दिल्ली में 75 लाख लोगों की आजीविका दांव पर, CTI ने दिए कई विकल्प, पर नहीं सुन रहे राहुल गांधी

लंदन में 30 महीने में पूरा किया 36 महीने का कोर्स; पत्नी की मौत की खबर पर भी सरदार पटेल ने नहीं रोके कदम

Weather Today: बंगाल की खाड़ी में बनेगा डिप्रेशन, अरुणाचल से आंध्र तक इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

ISRO का GSLV-F18 मिशन लॉन्च, NVS-03 सैटेलाइट से मजबूत होगी भारत की NavIC प्रणाली, पीएम मोदी ने दी बधाई

देश की पहली डिजिटल जनगणना का पूरा शेड्यूल जारी, UP-पंजाब समेत इन राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती