Renault Duster 2026 (Source. Renault) 
ऑटोमोबाइल

मिडिल क्लास की पसंद फिर लौट रही है, 7 साल वारंटी के साथ 17 मार्च 2026 को लॉन्च होगी नई Renault Duster

Renault Duster 2026 Launch Date: SUV एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है। Renault ने ऐलान किया है कि नई Renault Duster को भारत में 17 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा।

सिमरन सिंह

7 Year Warranty SUV: भारतीय मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद रही SUV एक बार फिर सड़कों पर दौड़ने के लिए तैयार है। फ्रांसीसी ऑटो कंपनी Renault ने ऐलान किया है कि नई Renault Duster को भारत में 17 मार्च 2026 को लॉन्च किया जाएगा। दिसंबर 2022 में पुराने मॉडल को बंद करने के बाद कंपनी अब सीधे नया ग्लोबल मॉडल भारतीय बाजार में उतार रही है। ऐसे में SUV सेगमेंट में एक बार फिर हलचल तेज होने वाली है।

बुकिंग शुरू, जानिए डिलीवरी कब?

नई Renault Duster की बुकिंग 21,000 रुपये में शुरू हो चुकी है। कंपनी के मुताबिक टर्बो पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी अप्रैल 2026 के मध्य तक शुरू हो सकती है। वहीं स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल की डिलीवरी 2026 की दिवाली के आसपास मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस बार कंपनी 7 साल की वारंटी दे रही है, जो भारत में Renault की तरफ से पहली बार ऑफर की जा रही है।

डिजाइन में दिखेगा दमदार अंदाज

नई Duster को पहले से ज्यादा बोल्ड और स्ट्रॉन्ग लुक दिया गया है। इसमें नया डिजाइन वाला हेडलैंप और पीछे कनेक्टेड LED टेल लैंप दिए गए हैं। उभरा हुआ बोनट इसे मस्कुलर अपील देता है। फ्रंट में बड़ा बंपर और ग्रिल पर प्रमुखता से लगा Renault का लोगो इसकी पहचान को और मजबूत बनाता है। चौड़े व्हील आर्च, रूफ रेल्स और ड्यूल टोन बंपर इंसर्ट इसे एक प्रीमियम SUV का लुक देते हैं।

अंदर मिलेंगे हाईटेक फीचर्स

नई Duster का इंटीरियर सिंपल लेकिन टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें 10.2 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें गूगल सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा वायरलेस फोन चार्जिंग, एंबिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ, पावर टेलगेट और ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। ड्राइवर सीट 6-वे एडजस्टेबल होगी और फ्रंट सीट्स वेंटिलेटेड होंगी।

सुरक्षा और स्पेस में भी आगे

सुरक्षा के लिहाज से नई Duster में 360 डिग्री कैमरा और 17 फीचर वाला ADAS पैकेज दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसका बूट स्पेस छत तक मापने पर करीब 700 लीटर है, जिससे यह लंबी फैमिली ट्रिप के लिए भी परफेक्ट SUV साबित हो सकती है।

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान

राजनाथ सिंह ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति से की मुलाकात, सुरक्षा-शांति का दोहराया संकल्प, अहम मुद्दों पर बनी सहमति

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प अभियान चलाएगी BJP, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर

BRS के कई विधायक सस्पेंड, सदन में नारेबाजी और हंगामे पर स्पीकर का एक्शन; तेलंगाना में कई नेताओं पर FIR

हिम्मत कैसे हुई मजिस्ट्रेट की? कॉकरोच को 5 लाख का नोटिस देने पर भड़के CJI, अधिकारियों को लगाई फटकार