Honda City 2026 Facelift (Source. Social Media/X) 
ऑटोमोबाइल

नई Honda City 2026 Facelift मचाएगी धूम, लग्जरी फीचर्स और प्रीमियम लुक के साथ होगी लॉन्च

Honda City 2026: Honda अपनी लोकप्रिय सेडान City का नया Honda City 2026 Facelift मॉडल इस साल 22 मई 2026 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। जिसमें शानदार लुक के साथ कमाल के फीचर्स भी मिलने वाले है।

सिमरन सिंह

Best Sedan 2026: भारत के मिडसाइज सेडान बाजार में एक और नई एंट्री होने वाली है। बता दें कि Honda अपनी लोकप्रिय सेडान City का नया 2026 Facelift मॉडल इस साल 22 मई 2026 को लॉन्च करने के लिए तैयार है। खास बात यह है कि इस अपडेट को उस समय लाया गया है जब Hyundai Verna पहले ही नए अवतार में बाजार में उतर चुकी है, इसके साथ ही Volkswagen Virtus और Skoda Slavia भी फेसलिफ्ट अपडेट करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Honda को पसंद करने वाले ग्राहक यह जानते ही है कि Honda City हमेशा से अपने प्रीमियम लुक, शानदार कम्फर्ट और भरोसेमंद इंजन की वजह से लोगों के बीच इतनी लोकप्रिय रहती है। वहीं कंपनी का अब इसमें नए फीचर्स और डिजाइन अपडेट आने वाले समय में खास तोफा बनेगा।

नई Honda City में दिखेगा ज्यादा प्रीमियम लुक

जो तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसके मुताबिक Honda City 2026 Facelift के फ्रंट ग्रिल में नया स्लैटेड डिजाइन होने वाला है। इसके साथ ही इस बार फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे कार का लुक और भी ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम हो जाएगा। लेकिन जानने वाली बात यह भी है की इसकी साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव की नहीं किया गया है। टेस्टिंग में जो तस्वीर दिखी उसमें अलॉय व्हील्स और हेडलाइट्स मौजूदा मॉडल जैसे ही दिखते है। जिसका मतलब तो साफ है की कंपनी डिजाइन में बड़ा बदलाव करने की जगह पर एक रिफ्रेश लुक लेकर आने वाली है।

फीचर्स में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

इस बार नई Honda City में सबसे ज्यादा फोकस नए फीचर्स पर किया जा रहा है। जानकारी में बताया गया है कि इसमें 10.25 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा, जिसको आपने पहले Honda Elevate में भी देखा है।

इसके साथ ही फीचर्स के मामले में इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और 360-डिग्री कैमरा जैसे कमाल के फीचर्स का स्पोर्ट भी देखने को मिल सकता है। वहीं बताया या भी जा रहा है कि इंटीरियर में नए अपहोल्स्ट्री और ट्रिम्स मिलने की संभावना है, जिसमें यह तो साफ है कि लेआउट को पहले जैसा ही रखा जाने वाला है।

इंजन में नहीं होगा बड़ा बदलाव

इंजन किसी भी कार के लिए सबसे जरूरी होता है ऐसे में बताया जा रहा है कि मैकेनिकल स्तर पर Honda ज्यादा बदलाव नहीं करने वाला है। वहीं जानकारी में नई City के अदंर 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन की उम्मीद जरूर है, जो 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट कर सकती है। आखिर में बता दें कि नई कार में 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिल सकता है।

कीमत में हो सकता है हल्का इजाफा

Honda City की कीमत को देखे तो वह 12 लाख से शुरू होकर 16.07 लाख तक जाती है। वहीं हाइब्रिड मॉडल की कीमत करीब 20 लाख तक जाती है। ऐसे में इस मॉडल की कीमत देखने के बाद नए फीचर्स के चलते फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत को 15,000 से 60,000 तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिलचस्प तो यह जानना होगा की नई Honda City अपने प्रीमियम फीचर्स और अपडेटेड डिजाइन के दम पर Hyundai Verna, Virtus और Slavia को टक्कर दें पाती है या नहीं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च

धर्म और जीवनसाथी चुनना निजी हक, आगरा धर्मांतरण कांड में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; पुलिस की कार्रवाई पर उठा सवाल