mg motors में क्या होगा अलग। (सौ. MG) 
ऑटोमोबाइल

1 जुलाई से महंगी होंगी MG की कारें, कीमतों में होगा 1.5% तक इज़ाफा

MG मोटर की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। MG Motor India ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से कंपनी प्रमुख कार मॉडलों की कीमतों को बढ़ाने वाली है।

सिमरन सिंह

अगर आप MG मोटर की कोई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है। MG Motor India ने आधिकारिक रूप से घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से कंपनी अपनी सभी प्रमुख कार मॉडलों की कीमतों में इज़ाफा करने जा रही है। यह बढ़ोतरी औसतन 1.5% तक की होगी।

कितना बढ़ेगा दाम?

कंपनी के अनुसार, अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट्स के आधार पर कीमतों में वृद्धि की जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी मॉडल की कीमत ₹15 लाख है, तो उसमें ₹22,000 तक की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बदलाव MG Astor, Hector, Hector Plus, ZS EV और Gloster जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर भी लागू हो सकता है।

कीमत बढ़ने की वजह क्या है?

MG मोटर ने कीमतें बढ़ाने के पीछे दो मुख्य कारण बताए हैं:

  • इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी – कंपनी के अनुसार मटेरियल्स, ऑटो पार्ट्स और मैन्युफैक्चरिंग की लागत में लगातार वृद्धि हो रही है।
  • उत्पादन लागत का दबाव – वैश्विक स्तर पर सप्लाई चेन की चुनौतियों के चलते लागत में बढ़ोतरी ने मूल्य संशोधन को अनिवार्य बना दिया है।

जल्दी करें बुकिंग, बचा सकते हैं हज़ारों रुपये

अगर आप MG की कोई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सबसे उपयुक्त समय है। 1 जुलाई से पहले बुकिंग करके आप बढ़ी हुई कीमत से बच सकते हैं। बता दें कि MG अकेली कंपनी नहीं है जिसने यह फैसला लिया है। Mercedes-Benz जैसी लग्जरी ऑटो कंपनियां भी वर्ष 2025 में दो बार कीमतें बढ़ा चुकी हैं।

ध्यान दें

MG की कारें अपनी तकनीक, सेफ्टी और फीचर्स के लिए मशहूर हैं। अगर आप स्मार्ट बाय करना चाहते हैं, तो कीमत बढ़ने से पहले खरीदारी करें।

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो