Maruti Suzuki Invicto पर मिल रहा शानदार ऑफर। (सौ. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

Maruti Suzuki Invicto: 7-सीटर सेगमेंट में बेस्ट डील, मिल रहा 2.15 लाख का डिस्काउंट

कंपनी की कारें अपने भरोसेमंद प्रदर्शन और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। यदि आप 7-सीटर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Maruti Suzuki Invicto आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी की कारें हमेशा से ग्राहकों की पहली पसंद रही हैं। कंपनी की कारें अपने भरोसेमंद प्रदर्शन और बेहतरीन फीचर्स के लिए जानी जाती हैं। यदि आप 7-सीटर कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Maruti Suzuki Invicto आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है।

इनविक्टो पर मिल रहा है ₹2.15 लाख का डिस्काउंट

मारुति सुजुकी अपनी पॉपुलर एमपीवी इनविक्टो पर ₹2.15 लाख का शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं। यह ऑफर ग्राहकों को इनविक्टो की खरीदारी में अतिरिक्त बचत का मौका देता है।

दमदार वेरिएंट्स और ब्रेकिंग सिस्टम

Maruti Suzuki Invicto भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स, Alpha Plus और Zeta Plus, में उपलब्ध है। इन दोनों वेरिएंट्स में बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

  • फ्रंट: वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स
  • रियर: सॉलिड डिस्क ब्रेक्स

इसके अलावा, इसमें 215/60 R17 प्रिसिजन कट अलॉय व्हील्स का उपयोग किया गया है, जो ड्राइविंग को और भी स्मूद बनाते हैं।

इंजन, माइलेज और परफॉर्मेंस

इनविक्टो में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस की तरह 2-लीटर पेट्रोल/हाइब्रिड इंजन मिलता है।

  • पावर आउटपुट: 112 kW @ 6,000 rpm
  • पीक टॉर्क: 188 Nm @ 4,400-5,200 rpm
  • माइलेज: 23.24 kmpl

दोनों वेरिएंट्स में टू-व्हील ड्राइव (2WD) और e-CVT ट्रांसमिशन सिस्टम दिया गया है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और माइलेज सुनिश्चित करता है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कीमत और कलर ऑप्शंस

मारुति इनविक्टो की एक्स-शोरूम कीमत ₹25.21 लाख से ₹28.92 लाख के बीच है। कार चार आकर्षक रंगों में उपलब्ध है:

  • नेक्सा ब्लू
  • मैजेस्टिक सिल्वर
  • मिस्टिक व्हाइट
  • स्टैलर ब्रोंज

ट्रेन में अब नहीं मिलेगी पहले जैसी खाने की थाली, 8-10 की जगह परोसेंगे सिर्फ 4 आइटम; जानें नया मेन्यू

महिला कलेक्टर से कथित दुर्व्यवहार, TVK विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग; DMK सांसद ने उठाया CM विजय पर सवाल

PM मोदी ने किस व्यक्ति की फोटो नेपाल के प्रधानमंत्री को दी? जिससे वो भावुक हो गए

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को दिया मात्र 26 सीटों का ऑफर, इमरान मसूद भड़के; कहा- भीख नहीं मांग रहा

Bisleri का पानी ही जांच में फंसा तो लोकल बोतलों का क्या भरोसा? अवैध प्लांट में तैयार हो रहा सेहत का खतरा