मारुति सुजुकी ऑल्टो के10 ( सौजन्य : सोशल मीडिया ) 
ऑटोमोबाइल

मारुति सुजुकी ने घटाए Alto K10, S-Presso कार के दाम, सेल्स घटने के बाद लिया फैसला

देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कारों की सेल्स कम होने के कारण 2 कारों की कीमतों में कटौती कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी कंपनी ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो कारों के चुनिंदा मॉडल्स की कीमतें घटायी है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल सेक्टर की अगस्त महीने के सेल्स से जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आयी है। जिससे पता चला है कि इस महीने मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कार कंपनियों के सेल्स में भारी गिरावट दर्ज हुई है। जिसके चलते मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो के चुनिंदा मॉडल्स की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है।

मोटर वाहन विनिर्माता मारुति सुजुकी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल मॉडल की कीमत में 2,000 रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये की कटौती की है।

इन कारों की कीमत में हुई कटौती

ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है, जबकि एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी की छोटी कारों (जिसमें ऑल्टो तथा एस-प्रेसो शामिल है) की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 12,209 इकाई थी।

कंपनियों का डीलरशिप लेवल घटा

अगस्त के महीने में ऑटोमोबाइल सेक्टर की टॉप कंपनियां मारुति सुजुकी, हुंदै और टाटा मोटर्स की सेल्स में गिरावट देखने को मिली है। इन कंपनियों की कार मार्केट में डिमांड कम होने के कारण सप्लाई में कटौती हुई है और साथ ही कंपनियों का डीलरशिप लेवल भी घटा है।

घरेलू यात्री वाहन खंड की थोक बिक्री घटी

बाजार की अग्रणी कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया यानी एमएसआई की कुल घरेलू यात्री वाहन खंड की थोक बिक्री अगस्त में आठ प्रतिशत गिरकर 1,43,075 इकाई रही, जो एक साल पहले इसी महीने में 1,56,114 इकाई थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो जैसी छोटी कारों की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 12,209 इकाई थी।

कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री अगस्त में घटी

बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री अगस्त में 20 प्रतिशत घटकर 58,051 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 72,451 इकाई थी। ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, एर्टिगा, इनविक्टो, फ्रोंक्स और एक्सएल6 जैसे बहुपयोगी (यूटिलिटी) वाहनों की बिक्री पिछले महीने 62,684 इकाई रही, जबकि इससे पहले इसी महीने में यह 58,746 इकाई थी।

( एजेंसी इनपुट के साथ )

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील