Maruti Car Service (Source. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

अब पेट्रोल भरवाते ही होगी मारुति कार की सर्विस, समय और पैसे दोनों की होगी बड़ी बचत

Maruti Car Service: Maruti Car Service at petrol pumps को लेकर मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बड़ा और बेहद काम का फैसला लिया है। कंपनी ने ग्राहकों की रोज़मर्रा की परेशानी और समय की कमी पर ध्यान दिया।

सिमरन सिंह

Maruti service Center: कार मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। Maruti Car Service at petrol pumps को लेकर मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बड़ा और बेहद काम का फैसला लिया है। कंपनी ने ग्राहकों की रोज़मर्रा की परेशानी और समय की कमी को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत अब देशभर के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंपों पर मारुति कार सर्विस सेंटर खोले जाएंगे। इस पहल का सीधा फायदा आम और मध्यम वर्गीय कार मालिकों को मिलने वाला है, जिन्हें अब सर्विस के लिए अलग से वर्कशॉप के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

पेट्रोल पंप पर ही मिलेगी कार की देखभाल

इस साझेदारी के बाद ग्राहक पेट्रोल भरवाते समय ही अपनी कार की जांच और जरूरी सर्विस करवा सकेंगे। समय पर सर्विसिंग होने से गाड़ियों में बड़ी खराबी आने से पहले ही समस्या का समाधान हो जाएगा। इससे न सिर्फ कार की लाइफ बढ़ेगी बल्कि अचानक आने वाले भारी खर्च से भी बचाव होगा।

सर्विस नेटवर्क को और फैलाएगी मारुति

फिलहाल मारुति सुजुकी भारत के 2,882 शहरों में 5,780 सर्विस टचपॉइंट्स के जरिए ग्राहकों को सेवाएं देती है। अब इंडियन ऑयल के 41,000 से ज्यादा फ्यूल स्टेशनों के विशाल नेटवर्क से जुड़कर कंपनी अपने सर्विस नेटवर्क को और मजबूत करेगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि कार मालिकों का समय बचेगा और सर्विस स्टेशन तक जाने का झंझट काफी हद तक खत्म हो जाएगा।

पेट्रोल पंप पर कौन-कौन सी सर्विस मिलेगी?

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर खुलने वाले इन मारुति सर्विस सेंटर्स में सिर्फ सामान्य चेक-अप ही नहीं, बल्कि कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां ग्राहक रेगुलर मेंटेनेंस, इंजन चेक-अप और कंप्लीट सर्विसिंग करवा सकेंगे। इसके साथ ही किसी भी टेक्निकल समस्या का समाधान भी यहीं मिलेगा।

ग्राहक इन सेंटर्स पर टायर चेंज, व्हील अलाइनमेंट, ब्रेक चेंज और इंजन ऑयल चेंज जैसी सेवाएं भी ले सकेंगे। इसके अलावा डेंट रिपेयर, बॉडी वर्क और कोटिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा सकती हैं। खास बात यह है कि इन सभी सेवाओं में कंपनी के ओरिजिनल पार्ट्स की गारंटी दी जाएगी और कीमतें भी किफायती रखी जाएंगी।

क्यों है यह फैसला खास?

कम समय, सीमित बजट और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच यह पहल आम कार मालिकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। पेट्रोल पंप पर ही कार की सर्विस मिलने से अब मारुति ग्राहकों की रोज़मर्रा की परेशानी काफी हद तक कम होने वाली है।

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन