Mahindra's electric SUV में क्या कुछ है खास। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी ने मचाया धमाल, BE6 और XEV 9e की बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

इन गाड़ियों के लॉन्च होते ही ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। खास बात यह है कि फरवरी 2025 में ही महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल 3,196 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: महिंद्रा ने इस साल की शुरुआत में अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी BE6 और XEV 9e को भारतीय बाजार में पेश किया था। इन गाड़ियों के लॉन्च होते ही ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। खास बात यह है कि फरवरी 2025 में ही महिंद्रा ने इन दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की कुल 3,196 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जिससे इनकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

पहले ही दिन बुकिंग का बना रिकॉर्ड

बीते महीने महिंद्रा ने BE6 और XEV 9e के लिए बुकिंग ओपन की थी, और महज 24 घंटे के अंदर ही 30,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग हो गई। इनमें से 56% बुकिंग XEV 9e के लिए, जबकि 44% बुकिंग BE6 के लिए दर्ज की गई। यह आंकड़ा दर्शाता है कि भारतीय बाजार में महिंद्रा की इलेक्ट्रिक एसयूवी को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

टॉप वेरिएंट की कीमत और बैटरी पैक

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कारों में सबसे ज्यादा डिमांड बड़े बैटरी पैक वाले वेरिएंट्स की रही। बुकिंग के 73% हिस्से में टॉप-एंड पैक 3 मॉडल्स शामिल हैं।

  • BE6 के टॉप वेरिएंट (79 kWh) की कीमत: ₹26.90 लाख
  • XEV 9e के टॉप वेरिएंट (79 kWh) की कीमत: ₹31.50 लाख

दमदार रेंज और वारंटी भी शानदार

महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक कारों को बेहतर बैटरी पैक और लंबी रेंज के साथ पेश किया है।

  • BE6 (79 kWh बैटरी) सिंगल चार्ज पर 656 किमी की रेंज देती है।
  • XEV 9e (79 kWh बैटरी) एक बार चार्ज करने पर 682 किमी की दूरी तय कर सकती है।

इन दोनों गाड़ियों को लाइफटाइम बैटरी वारंटी के साथ लॉन्च किया गया है, जिससे ग्राहकों का भरोसा और भी बढ़ गया है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मार्च 2025 से शुरू होगी डिलीवरी

महिंद्रा ने घोषणा की है कि मार्च 2025 से BE6 और XEV 9e के टॉप-एंड मॉडल्स की डिलीवरी शुरू कर दी जाएगी। कंपनी की यह नई ईवी लाइनअप भारतीय बाजार में एक नया ट्रेंड सेट करने की पूरी क्षमता रखती है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला