mahindra को लेकर क्या कुछ है खास। (सौ. Mahindra) 
ऑटोमोबाइल

GST 2.0 का असर: Mahindra XUV700 पर ग्राहकों को मिल रही बड़ी राहत

Mahindra XUV700 discount: GST 2.0 लागू करते हुए कारों पर लगने वाले GST में कटौती और कंपनसेशन सेस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। ऐसे में कई यूजर्स इसका फायदा ले सकते है।

सिमरन सिंह

Mahindra XUV700 new price: भारत सरकार ने 22 सितंबर से GST 2.0 लागू करते हुए कारों पर लगने वाले गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में कटौती और कंपनसेशन सेस को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। सरकार के इस फैसले से ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। इस कदम का सीधा फायदा ग्राहकों को मिलने वाला है, क्योंकि अब कारों की कीमतें पहले से काफी कम हो गई हैं।

Mahindra ने सबसे पहले दिया फायदा

देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने 6 सितंबर 2025 से ही घटे हुए करों का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय SUV XUV700 के अलग-अलग वेरिएंट्स पर मिलने वाली बचत का विवरण साझा किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी प्रत्येक वेरिएंट की नई कीमतों की घोषणा नहीं की है। महिंद्रा ने यह स्पष्ट किया है कि ग्राहकों को कितनी बचत होगी, इसका अंदाजा वे अपने नजदीकी डीलरशिप से प्राप्त कर सकते हैं।

XUV700 पर अलग-अलग वेरिएंट्स में बचत

Mahindra ने एक्स-शोरूम कीमतों में कटौती के बाद ग्राहकों को होने वाली अनुमानित बचत की जानकारी दी है।

XUV700 मॉडल एक्स-शोरूम कीमत में कटौती
MX ₹88,900
AX3 ₹1,06,500
AX5 S ₹1,10,200
AX5 ₹1,18,300
AX7 ₹1,31,900
AX7 L ₹1,43,000

इतना कम हुआ टैक्स

Mahindra XUV700, जो 4,000 मिमी से लंबी और 1,500cc से अधिक इंजन क्षमता वाली SUV है, पहले 48% GST (28% GST + 20% सेस) के दायरे में आती थी। लेकिन नए GST 2.0 स्ट्रक्चर के तहत अब इस पर केवल 40% GST ही लगेगा। इसका मतलब है कि ग्राहकों को कुल 8% की बचत होगी। वर्तमान में XUV700 की एक्स-शोरूम कीमत ₹14.49 लाख से ₹25.89 लाख के बीच है। घटे हुए करों के चलते यह SUV अब ग्राहकों के लिए और भी किफायती हो गई है।

ध्यान दें

सरकार के इस फैसले से न सिर्फ ग्राहकों को सीधे तौर पर फायदा होगा, बल्कि ऑटोमोबाइल उद्योग में भी मांग बढ़ेगी। महिंद्रा जैसी कंपनियां इस बदलाव का फायदा तुरंत अपने ग्राहकों को देकर बाज़ार में मजबूती हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। आने वाले दिनों में अन्य कंपनियां भी घटे हुए GST का फायदा ग्राहकों तक पहुंचा सकती हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी