Mahindra ने उठाया बड़ा कदम, XUV700 AX7 और AX7 L वेरिएंट्स में 50 हजार बढ़ाया

नई कीमतों के अनुसार, AX7 वेरिएंट्स की कीमतें 19.49 लाख रुपये से लेकर 23 लाख रुपये तक हो गई हैं, जबकि AX7 L वेरिएंट्स की कीमतें 22.79 लाख रुपये से लेकर 25.49 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं।
XUV700
XUV700 की कीमतों में बदलाव किए गए है। (सौ. Mahindra )
Updated on

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Mahindra ने अपनी प्रीमियम SUV XUV700 के AX7 और AX7 L वेरिएंट्स की कीमतों में 50,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह दोनों वेरिएंट्स XUV700 के टॉप-स्पेक वेरिएंट्स हैं और सात-सीट व छह-सीट दोनों विकल्पों में उपलब्ध हैं। नई कीमतों के अनुसार, AX7 वेरिएंट्स की कीमतें 19.49 लाख रुपये से लेकर 23 लाख रुपये तक हो गई हैं, जबकि AX7 L वेरिएंट्स की कीमतें 22.79 लाख रुपये से लेकर 25.49 लाख रुपये तक पहुंच गई हैं।

AX7 वेरिएंट की कीमतें

वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
AX7 MT 7-सीट (पेट्रोल) 19.49 लाख 19.49 लाख NA
AX7 MT 6-सीट (पेट्रोल) 19.69 लाख 19.69 लाख NA
AX7 MT 7-सीट (डीजल) 19.99 लाख 19.99 लाख NA
AX7 MT 6-सीट (डीजल) 20.19 लाख 20.19 लाख NA
AX7 AT 7-सीट (पेट्रोल) 20.99 लाख 21.29 लाख 30,000 रुपये
AX7 AT 6-सीट (पेट्रोल) 21.19 लाख 21.49 लाख 30,000 रुपये
AX7 AT 7-सीट (डीजल) 21.59 लाख 21.89 लाख 30,000 रुपये
AX7 AT 6-सीट (डीजल) 21.79 लाख 22.09 लाख 30,000 रुपये
AX7 AWD AT 7-सीट (डीजल) 22.79 लाख 23.09 लाख 30,000 रुपये

AX7 L वेरिएंट की कीमतें

वेरिएंट पुरानी कीमत नई कीमत अंतर
AX7 L MT 7-सीट (डीजल) 22.49 लाख 22.79 लाख 30,000 रुपये
AX7 L MT 6-सीट (डीजल) 22.69 लाख 22.99 लाख 30,000 रुपये
AX7 L AT 7-सीट (पेट्रोल) 23.49 लाख 23.79 लाख 30,000 रुपये
AX7 L AT 6-सीट (पेट्रोल) 23.69 लाख 23.99 लाख 30,000 रुपये
AX7 L AT 7-सीट (डीजल) 23.99 लाख 24.49 लाख 50,000 रुपये
AX7 L AT 6-सीट (डीजल) 24.19 लाख 24.69 लाख 50,000 रुपये
AX7 L AWD AT 7-सीट (डीजल) 24.99 लाख 25.49 लाख 50,000 रुपये

क्या है कीमतों में वृद्धि का कारण?

महिंद्रा ने AX7 वेरिएंट्स में अधिकांश मॉडलों की कीमतों में 30,000 रुपये की वृद्धि की है, जबकि AX7 L वेरिएंट्स के सभी वेरिएंट्स में यह वृद्धि 30,000 रुपये है, लेकिन डीजल AX7 L AT वेरिएंट्स और AX7 L AWD में 50,000 रुपये की वृद्धि की गई है।

XUV700 का इंजन और पावर

XUV700 को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया गया है। पेट्रोल इंजन 197 बीएचपी और 380 एनएम टॉर्क पैदा करता है, जबकि डीजल इंजन 182 बीएचपी और 420 एनएम टॉर्क (ऑटोमैटिक में 450 एनएम) प्रदान करता है। दोनों इंजन विकल्पों में मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध है।

Navbharat Live
navbharatlive.com