Electric Luxury SUV: Lotus Cars India ने अपने प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन Lotus Eletre को देश के अलग-अलग प्रमुख लग्जरी ऑटोमोबाइल बाजारों तक पहुंचाने के लिए मल्टी-सिटी टूर शुरू किया है। बता दें कि इसी कड़ी में कंपनी 26 और 27 सितंबर 2026 को कोल्हापुर में एक खास ब्रांड एक्सपीरियंस आयोजित कर रही है। यहां संभावित खरीदारों, बिजनेस लीडर्स, उद्यमियों और ऑटोमोबाइल उत्साही लोगों को Lotus Eletre को करीब से देखने और इसके अनुभव का मौका मिलेगा।
कोल्हापुर Lotus Cars India के बारे में बताए तो इसके पश्चिम भारत टूर का अहम पड़ाव है। कंपनी का यह दौरा पुणे से शुरू होकर सतारा होते हुए कोल्हापुर पहुंचा है और इसके बाद गोवा का रुख करेगा। वहीं कंपनी दक्षिण और पूर्वी भारत के बाजारों में भी इसी तरह का टूर कर रही है। इस मल्टी-सिटी अभियान में चेन्नई, त्रिशूर, कोच्चि, कालीकट, मंगलुरु, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोलकाता और हैदराबाद जैसे शहरों को भी शामिल किया गया है। इसका मकसद लग्जरी कार खरीदारों और ऑटो उत्साही लोगों तक ब्रांड की पहुंच बढ़ाना है।
कोल्हापुर इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Lotus Eletre है। यह कंपनी की ऑल-इलेक्ट्रिक हाइपर-SUV है जिसे हाई परफॉर्मेंस, लग्जरी, एडवांस टेक्नोलॉजी और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं कंपनी के मुताबिक Eletre Lotus के पारंपरिक परफॉर्मेंस डीएनए को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और SUV की व्यावहारिकता के साथ जोड़ती है। यही वजह है कि इसे ब्रांड की इलेक्ट्रिक रणनीति में एक महत्वपूर्ण मॉडल माना जाता है।
कोल्हापुर में होने वाला यह सिर्फ कार डिस्प्ले इवेंट नहीं है। चुनिंदा आमंत्रित मेहमानों के लिए क्यूरेटेड ड्राइव एक्सपीरियंस, पर्सनलाइज्ड प्रोडक्ट डेमो और ब्रांड वॉक-थ्रू जैसी गतिविधियां रखी गई हैं।
Lotus Cars India की डायरेक्टर एमी अरोड़ा ने कहा, "हमारे समझदार दर्शकों के लिए हमेशा बेस्ट इन क्लास ब्रांड्स और अनुभव लाना हमारा प्रयास रहा है। हम ऐसे बेंचमार्क स्थापित करने में विश्वास करते हैं, जो उत्कृष्टता को फिर से परिभाषित करते हैं और पूरे उद्योग में उच्च मानकों को प्रेरित करते हैं। हमारा अटूट दृढ़ संकल्प और 'ग्राहक-प्रथम' दर्शन हमें अलग बनाते हैं, जो हमें लगातार आगे बढ़ने और अपने दर्शकों के साथ स्थायी संबंध बनाने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही, हम सम्पूर्ण भारत में व्यापक बिक्री और आफ्टर-सेल्स सपोर्ट (बिक्री-बाद सहायता) के समर्थन के साथ एक निर्बाध ओनरशिप एक्सपीरियंस (स्वामित्व अनुभव) प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
कंपनी का कहना है कि इस तरह के रोडशो के जरिए वह प्रमुख लग्जरी बाजारों में ग्राहकों से सीधा जुड़ाव बढ़ाने और भारत में अपनी बिक्री व आफ्टर-सेल्स मौजूदगी मजबूत करने पर फोकस कर रही है।