Lexus Electric Sedan (Source. Lexus) 
ऑटोमोबाइल

अब नहीं होगी पेट्रोल की टेंशन, Lexus की पहली इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, रेंज और फीचर्स है खास

Lexus ES 500e India: Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e को लॉन्च कर दिया है। इस कार के साथ ही कंपनी ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में एंट्री कर ली है।

सिमरन सिंह

Lexus Electric Sedan Price: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e को लॉन्च कर दिया है। इस कार के साथ ही कंपनी ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में आधिकारिक एंट्री कर ली है। यह कार आकर्षक डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर और एडवांस फीचर्स के साथ आती है, जो इसे बाकी लग्जरी सेडान से अलग बनाती है।

कीमत और प्लेटफॉर्म: कितनी है कीमत?

Lexus ES 500e को 89.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया है कि इसका हाइब्रिड वर्जन भी जल्द पेश किया जाएगा, जिसकी कीमतों का खुलासा साल के अंत तक हो सकता है। यह कार TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जिसे Toyota Camry के साथ साझा किया जाता है।

दमदार बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस

नई Lexus ES 500e में 74.69kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है। यह सेटअप 343hp की ताकत पैदा करता है, जिससे कार को स्मूद और पावरफुल ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 580 किलोमीटर की रेंज देती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए भी बेहतरीन विकल्प बनाती है।

साइज और डिजाइन: पहले से ज्यादा बड़ी और स्टाइलिश

नई Lexus ES का 8वीं जनरेशन मॉडल पहले से ज्यादा बड़ा और आकर्षक है। इसकी लंबाई 5,145 मिमी, चौड़ाई 1,920 मिमी और व्हीलबेस 2,950 मिमी है। कार का शार्प फ्रंट डिजाइन और प्रीमियम लुक इसे सड़क पर अलग पहचान देता है।

फीचर्स और लग्जरी: अंदर बैठते ही मिलेगा प्रीमियम फील

इस लग्जरी सेडान में 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा इसमें मार्क लेविंसन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। कार में पैनोरोमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एंबिएंट लाइटिंग, मसाज वाली रियर सीट्स, हेड्स-अप डिस्प्ले और पावर ऑपरेटेड बूट जैसे फीचर्स इसे और खास बनाते हैं।

सेफ्टी फीचर्स: हर सफर रहेगा सुरक्षित

Lexus ES 500e में 10 एयरबैग्स, सराउंड व्यू कैमरा, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-चेंज असिस्ट, कोलिजन वार्निंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स ड्राइवर और यात्रियों को हर परिस्थिति में सुरक्षा प्रदान करते हैं।

क्यों है खास यह कार?

Lexus ES 500e सिर्फ एक इलेक्ट्रिक कार नहीं, बल्कि एक प्रीमियम अनुभव है। शानदार रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और लग्जरी फीचर्स इसे भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। जो लोग पेट्रोल-डीजल के खर्च से बचना चाहते हैं और लग्जरी के साथ टेक्नोलॉजी का अनुभव लेना चाहते हैं, उनके लिए यह कार एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है।

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट