Launch of hydrogen cars in India: Big step by Hyundai and Indian Oil (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

भारत में हाइड्रोजन कारों की शुरुआत: Hyundai और Indian Oil का बड़ा कदम

इस साझेदारी के तहत Hyundai ने अपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल कार Hyundai NEXO को Indian Oil को सौंपा है। इस वाहन को अब दो वर्षों तक भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जाएगा।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: Hyundai Motor India Limited ने Indian Oil Corporation Ltd. के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है, जिसका उद्देश्य भारत में हाइड्रोजन चालित वाहनों के उपयोग की संभावनाओं को तलाशना है। यह कदम भारत को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में ले जाने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Hyundai NEXO की भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग शुरू

इस साझेदारी के तहत Hyundai ने अपनी हाइड्रोजन फ्यूल सेल कार Hyundai NEXO को Indian Oil को सौंपा है। इस वाहन को अब दो वर्षों तक भारतीय सड़कों पर टेस्ट किया जाएगा, जिसमें यह करीब 40,000 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। इस टेस्टिंग का मकसद यह जानना है कि NEXO भारतीय सड़कों की असली परिस्थितियों में कैसी परफॉर्मेंस देती है।

लागत और मेंटेनेंस पर भी होगी गहन जांच

Hyundai और Indian Oil इस दौरान Total Cost of Ownership (TCO) यानी वाहन चलाने और मेंटेन करने की कुल लागत का भी अध्ययन करेंगे। इससे यह तय करने में मदद मिलेगी कि हाइड्रोजन वाहनों को भारत में मुख्यधारा में लाया जा सकता है या नहीं।

भविष्य की तकनीक पर Hyundai का फोकस

Hyundai वैश्विक स्तर पर पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड, इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन जैसे कई विकल्पों पर आधारित वाहन उपलब्ध कराता है। यह साझेदारी दर्शाती है कि कंपनी भारत में हाइड्रोजन फ्रेंडली इकोसिस्टम तैयार करने को लेकर गंभीर है।

IIT मद्रास के साथ Hydrogen Innovation Centre

Hyundai ने IIT मद्रास के साथ मिलकर एक Hydrogen Innovation Centre की भी नींव रखी है। इस केंद्र में स्टार्टअप्स और वाहन निर्माता हाइड्रोजन तकनीक से जुड़े नए पुर्ज़े और आइडियाज़ का परीक्षण कर सकेंगे। यह केंद्र ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं को प्रोत्साहित करेगा। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ता भारत

Hyundai और Indian Oil की यह पहल भारत में हरित और टिकाऊ परिवहन प्रणाली की नींव रख सकती है। Hyundai NEXO की यह परीक्षण यात्रा देश में हाइड्रोजन वाहनों के युग की शुरुआत साबित हो सकती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान