Highlight:
JSW Motors ने 4 दिसंबर 2026 को अपनी नई कार ब्रांड को पेश करने वाली है।
Chery की Jetour T2 पर आधारित यह प्लग-इन हाइब्रिड SUV अपने फीचर्स से चर्चा में है।
JSW Combat का डिजाइन Jetour T2 से मिलता-जुलता रहने की उम्मीद है।
JSW Combat SUV: JSW Motors भारतीय कार बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि कंपनी 4 दिसंबर 2026 को अपनी नई कार ब्रांड को पेश करने वाली है और इसके साथ पहली SUV JSW Combat से भी पर्दा उठेगा। जिसमें Chery की Jetour T2 पर आधारित यह प्लग-इन हाइब्रिड SUV अपने बॉक्सी लुक, दमदार पावरट्रेन और प्रीमियम फीचर्स के कारण चर्चा में है। लेकिन इसकी कीमत और भारत में मिलने वाले फाइनल स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।
JSW Motors का ब्रांड लॉन्च इवेंट 3 और 4 दिसंबर को आयोजित होने की जानकारी है। वहीं कंपनी की पहली SUV Combat होगी जिसे महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित प्लांट में असेंबल किया जाएगा। शुरुआती कुछ यूनिट्स आयात के जरिए भी लाई जा सकती हैं। साथ ही यह ब्रांड JSW Group और चीनी कंपनी Chery के बीच तकनीकी साझेदारी के तहत काम करेगा। लेकिन JSW MG Motor India का मौजूदा कारोबार इससे अलग रहेगा और उसमें बदलाव की जानकारी नहीं है।
JSW Combat का डिजाइन अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली Jetour T2 से मिलता-जुलता रहने की उम्मीद है। इसमें चौड़ा और सीधा फ्रंट, चौकोर हेडलैंप, रूफ रेल्स, बॉडी क्लैडिंग और पीछे की तरफ टेलगेट पर स्पेयर व्हील देखने को मिल सकता है। भारत में टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों के आधार पर इसमें कुछ डिजाइन बदलाव भी किए जा सकते हैं।
वहीं केबिन में 15.6 इंच का टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और 12-स्पीकर Sony ऑडियो सिस्टम मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, लेवल-2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी रिपोर्ट किए गए हैं।
रिपोर्ट्स में कहा गया है कि JSW Combat में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर और 18.4kWh बैटरी दी जा सकती है। इसका संयुक्त आउटपुट 360hp और 610Nm बताया गया है। इसमें 3-स्पीड डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसका इलेक्ट्रिक रेंज दावा NEDC टेस्ट साइकिल पर करीब 90 किलोमीटर है। भारत में इसे फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ उतारे जाने की चर्चा है जबकि अंतरराष्ट्रीय Jetour T2 में ऑल-व्हील ड्राइव विकल्प भी मिलता है।
JSW Combat की कीमत को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत को लेकर अलग अनुमान दिए गए हैं। ऐसे में सही कीमत का पता कंपनी के दिसंबर इवेंट में ही चलेगा।