Hyundai INSTER EV (सौजन्य सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

Hyundai ने उतारी छोटी इलेक्ट्रिक SUV INSTER, सिंगल चार्ज में देगी 355km रेंज

हुंडई ने ग्लोबल लेवल पर अपनी नई माइक्रो सब कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Hyundai INSTER EV को लॉन्च किया है। ये कार कंपनी की सबसे छोटी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। सिंगल चार्ज पर कार 355 किमी की रेंज देती है।

रीना पंवार

Hyundai INSTER EV: साउथ कोरियाई ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी हुंडई ने ग्लोबल लेवल पर अपनी एक नई माइक्रो सब कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी कार Hyundai INSTER EV को लॉन्च किया है। ये कार कोरिया के बुसान इंटरनेशनल मोटर शो 2024 में लॉन्च हुई है। ये कार हालांकि अभी ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुई है लेकिन भारत में इसके लॉन्च होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

माना जा रहा है कि ये कार कंपनी की सबसे छोटी कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। हुंडई ने इस कार में कई सारे फीचर्स दिए हैं। कार 10-80 फीसदी चार्ज होने में आधे घंटे का समय लेती है। सिंगल चार्ज पर कार 355 किमी की रेंज देती है। इसकी कीमत के बारे में अभी बताया नहीं गया है। इसमें दो बैटरी पैक मिलते हैं, फ़ास्ट चार्जिंग की सुविधा है और सेफ्टी के लिए कई फीचर्स भी हैं। जल्द ही भारत में इसे लॉन्च किया जाएगा।

कार के फीचर्स

कार के फीचर्स की बात करें तो इसमें फ़ास्ट चार्जिंग, 15 और 17 इंच के टायर्स, 280 लीटर का बूट स्पेस, सनरूफ, बोल्ड डिजाइन, डार्क/ बेज कलर इंटीरियर, क्रूज़ कंट्रोल, 15 इंच के एलॉय व्हील्स, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, 10.25 इंच का डिजिटल इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट समेत कई फीचर्स मिलते हैं।

डिजाइन

नई INSTER का डिजाइन काफी बोल्ड है। कंपनी का कहना है कि ये कार अपने सेगमेंट की सबसे स्टाइलिश और ज्यादा रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट SUV है। डायमेंशन में INSTER की लंबाई 3825mm, चौड़ाई 1610mm, ऊंचाई 1575mm और व्हीलबेस 2580mm है।

बैटरी और मोटर

कार में 42 kwh और 49 kwh के बैटरी पैक का ऑप्शन दिया गया है। कार 10-80 फीसदी चार्ज होने में केवल आधे घंटे का समय लेती है। सिंगल चार्ज पर 355 किमी की रेंज कार में मिलती है। कार में एक ही मोटर दी गई है, जो 97 और 115 पीएस की मैक्सिमम पावर और 147 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है।

इंटीरियर

कार में टच स्कीन 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर और एक 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा जिसमें नेवीगेशन और वायरलेस चार्जिंग अजसी फीचर्स शामिल होंगे। कार में 5 लोगों के बैठने की जगह है। 280 लीटर का बूट स्पेस कार में मिलेगा।

(सौजन्य सोशल मीडिया)

जानकारी के अनुसार कंपनी इंस्टर ईवी को पहले कोरिया में लॉन्च करेगी, उसके बाद इसे यूरोप और एशिया पैसिफिक के बाजारों में उतारेगी। भारतीय बाजार में यह कार टाटा पंच ईवी को टक्कर देगी। इसकी कीमतों को खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?

जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे PM मोदी, वीडियो संदेश में दी दिवाली की शुभकामनाएं