Hyundai Exter (Source. Hyundai) 
ऑटोमोबाइल

कम बजट में SUV का सपना पूरा, Hyundai Exter 2026 लॉन्च, नए फीचर्स देखकर कार लवर्स होगे खुश

Hyundai Exter Vs Tata Punch: Hyundai Motor India ने भारत में अपनी नई Hyundai Exter 2026 लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV है, जिसका सीधा मुकाबला Tata Punch से माना जा रहा है।

सिमरन सिंह

Upcoming Hyundai Cars India: Hyundai Motor India ने भारत में अपनी नई Hyundai Exter 2026 लॉन्च कर दी है। यह कंपनी की कॉम्पैक्ट SUV है, जिसका सीधा मुकाबला Tata Punch से माना जा रहा है। इस बार कंपनी ने कार में 25 बड़े बदलाव किए हैं, जो डिजाइन, टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और सेफ्टी से जुड़े हैं। 2023 में पहली बार लॉन्च होने के बाद से अब तक इस कार की 2 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं, और अब नए अपडेट के साथ कंपनी नए ग्राहकों को टारगेट कर रही है।

कीमत: बजट में SUV का दमदार ऑप्शन

Hyundai Exter 2026 को मैन्युअल, पेट्रोल AMT और CNG ऑप्शन में पेश किया गया है।

  • शुरुआती कीमत: ₹5,79,900 (एक्स-शोरूम)
  • पेट्रोल टॉप वेरिएंट: ₹8,35,900
  • AMT वेरिएंट: ₹6,90,900 से शुरू
  • CNG वेरिएंट: ₹6,99,900 से शुरू

इस प्राइस रेंज में यह SUV मिडिल क्लास के लिए एक आकर्षक विकल्प बनकर सामने आई है।

एक्सटीरियर और इंटीरियर: पहले से ज्यादा स्टाइलिश

नई Exter का लुक अब और भी बोल्ड और प्रीमियम हो गया है। इसमें नया फ्रंट डिजाइन, अपडेटेड ग्रिल, रिवाइज्ड बंपर और डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। साथ ही नया विंग-टाइप स्पॉयलर, अपडेटेड टेलगेट और रिवाइज्ड C-पिलर इसे SUV लुक देते हैं। इंटीरियर में डुअल टोन नेवी-ग्रे थीम, 3D कार्बन पैटर्न डैशबोर्ड और स्पोर्टी D-कट स्टीयरिंग व्हील मिलता है। इसके अलावा फोल्डिंग आर्मरेस्ट और नई सीट अपहोल्स्ट्री के साथ केबिन और भी प्रीमियम हो गया है।

सेफ्टी में जबरदस्त अपग्रेड

इस कार में कुल 45 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 30 फीचर्स स्टैंडर्ड हैं। यानी बेस वेरिएंट में भी दमदार सुरक्षा मिलती है। कार में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स शामिल हैं, जो इसे इस सेगमेंट में और मजबूत बनाते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Hyundai Exter 2026 में 1.2 लीटर का Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन मैन्युअल और AMT दोनों ट्रांसमिशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की इकलौती SUV है, जिसमें 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। इसके अलावा इसमें डुअल CNG सिलेंडर सेटअप भी दिया गया है, जो बेहतर माइलेज के लिए उपयोगी है।

क्या खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

नई Hyundai Exter 2026 को देखकर साफ है कि यह कम बजट में SUV लेने वालों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकती है। स्टाइल, सेफ्टी और फीचर्स का कॉम्बिनेशन इसे मिडिल क्लास परिवारों के लिए खास बनाता है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा