Hyundai में क्याा है खास। (सौ. Hyundai)
Hyundai Festive Season 2025: त्योहारी सीजन में ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच ग्राहकों को आकर्षित करने की होड़ शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में Hyundai Motors इंडिया ने अपने ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर पेश किया है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कारों की रेंज पर ₹60,000 तक के फेस्टिव बेनिफिट्स और GST 2.0 की वजह से कीमतों में भारी गिरावट की घोषणा की है। दोनों ऑफर्स मिलाकर यह समय नई कार खरीदने का सबसे बेहतरीन मौका बन गया है।
किस कार पर सबसे ज्यादा बचत का मौका?
Hyundai की हर कार पर GST कटौती और फेस्टिवल ऑफर का डबल फायदा मिल रहा है। आइए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी बचत हो सकती है।
Hyundai Venue
- भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक वेन्यू पर इस बार जबरदस्त ऑफर मिल रहा है।
- GST 2.0 के तहत कीमत में ₹1,23,659 तक की कमी
- फेस्टिवल सीजन बेनिफिट: ₹50,000 तक कुल बचत: ₹1,73,659 तक यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट है, जो ग्राहकों के लिए एक शानदार डील साबित हो सकता है।
Hyundai Grand i10 NIOS
- यह प्रैक्टिकल और बजट फ्रेंडली हैचबैक अब ₹5.47 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
- GST कटौती: ₹73,808 तक
- फेस्टिवल ऑफर: ₹50,000 तक कुल फायदा: ₹1.23 लाख तक
Hyundai i20
- प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में लोकप्रिय i20 अब ₹6.87 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
- GST कटौती: ₹98,000 तक
- फेस्टिवल बोनस: ₹45,000 तक कुल बचत: ₹1.43 लाख तक
Hyundai Exter
- माइक्रो SUV सेगमेंट में Exter की मांग लगातार बढ़ रही है।
- GST कटौती: ₹89,209 तक
- फेस्टिव ऑफर: ₹45,000 तक कुल फायदा: ₹1.34 लाख तक
Hyundai Aura
- हुंडई की सेडान ऑरा अब ₹5.99 लाख (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।
- GST कटौती: ₹78,465 तक
- फेस्टिव बेनिफिट: ₹33,000 तक कुल बचत: ₹1.11 लाख तक
Hyundai Alcazar
- फैमिली कार सेगमेंट में अल्काज़ार पर इस बार सबसे ज्यादा फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है।
- GST के साथ फेस्टिवल बेनिफिट: ₹60,000 तक
- शुरुआती कीमत: ₹14.47 लाख (एक्स-शोरूम)
ध्यान दें
त्योहारी सीजन में हुंडई के ये ऑफर ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका हैं। GST 2.0 की कटौती और फेस्टिव डिस्काउंट्स के चलते नई कार खरीदना पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गया है। अगर आप नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो यह सबसे सही समय है।