S presso (Source. Maruti) 
ऑटोमोबाइल

छोटे शहरों में मचा धमाल! Maruti Alto और S-Presso की बिक्री में 92% उछाल

GST Cut: बिक्री में सुस्ती झेलने के बाद अब मारुति सुजुकी की एंट्री-लेवल यानी सस्ती कारों की मांग एक बार फिर रफ्तार पकड़ती दिख रही है। दिसंबर 2025 में कंपनी के मिनी सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया।

सिमरन सिंह

Cheap Cars 2026: कई महीनों तक बिक्री में सुस्ती झेलने के बाद अब मारुति सुजुकी की एंट्री-लेवल यानी सस्ती कारों की मांग एक बार फिर रफ्तार पकड़ती दिख रही है। दिसंबर 2025 में कंपनी के मिनी सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी सबसे बड़ी वजह GST घटने के बाद कारों की कीमतों में आई बड़ी राहत मानी जा रही है। कम कीमत और अतिरिक्त छूट ने ग्राहकों को दोबारा शोरूम तक खींच लिया है।

दिसंबर में मिनी सेगमेंट की रिकॉर्ड बिक्री

दिसंबर 2025 में मारुति सुजुकी ने मिनी कैटेगरी में कुल 14,225 कारों की थोक बिक्री दर्ज की। यह आंकड़ा पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 92 प्रतिशत ज्यादा है और वित्त वर्ष 2025-26 में इस सेगमेंट की अब तक की सबसे ऊंची बिक्री मानी जा रही है। इन आंकड़ों में सबसे बड़ा योगदान Alto K10 का रहा, जिसकी करीब 10,800 यूनिट बिकीं, जबकि S-Presso की बिक्री 3,000 यूनिट से अधिक दर्ज की गई।

कंपनी का बयान: मांग अब भी मजबूत

मारुति सुजुकी की दिसंबर सेल्स ब्रीफिंग में मार्केटिंग और सेल्स के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा, "इस मिनी सेगमेंट में करीब 100 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बावजूद हमारे पास अभी भी डेढ़ महीने से ज्यादा की पेंडिंग बुकिंग है।" कंपनी के अनुसार, Alto K10 और S-Presso वाले इस सेगमेंट का मारुति की कुल बिक्री में 6।2 प्रतिशत योगदान रहा। दिसंबर 2024 में जहां इस सेगमेंट की बिक्री 7,418 यूनिट थी, वहीं नवंबर 2025 में यह बढ़कर 12,347 यूनिट हो गई थी।

कॉम्पैक्ट सेगमेंट ने भी दी मजबूती

मिनी सेगमेंट के साथ-साथ मारुति के कॉम्पैक्ट सेगमेंट की कारों Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift और WagonR की बिक्री में भी सालाना आधार पर अच्छी बढ़त दर्ज की गई। Dzire साल 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जबकि दिसंबर महीने में Baleno कंपनी की टॉप सेलिंग कार बनी। Baleno की दिसंबर में कुल 22,108 यूनिट बिकीं, जिसने कंपनी की कुल बिक्री को मजबूत आधार दिया।

कीमत में बड़ी राहत से बढ़ी खरीदारी

GST घटने के बाद मारुति ने Alto और S-Presso पर अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया, जिससे इन कारों की कीमतों में 1 लाख रुपये से ज्यादा की कमी आई। अब इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4 लाख रुपये से नीचे आ चुकी है। Alto K10 की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये रखी गई है, जबकि S-Presso 3।50 लाख रुपये से शुरू होती है।

कंपनी के मुताबिक, देश के 100 शहरों में Alto की मांग मजबूत रही, वहीं छोटे शहरों और कस्बों में Alto और S-Presso दोनों की बिक्री में और ज्यादा उछाल देखने को मिला। हालांकि, यह देखना दिलचस्प होगा कि यह तेजी साल 2026 में भी बरकरार रहती है या नहीं।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी