Honda ZR-V, सांकेतिक एआई फोटो  
ऑटोमोबाइल

होंडा की नई प्रीमियम SUV की जल्द होगी एंट्री; 23 किमी का माइलेज और ADAS फीचर्स, जानें कितनी होगी कीमत

Honda ZR V Hybrid: होंडा इंडिया जल्द ही अपनी प्रीमियम ZR-V हाइब्रिड एसयूवी लॉन्च करने जा रही है। करीब 23 kmpl के माइलेज और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स वाली इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

अमन उपाध्याय

Honda ZR V Hybrid Launch Date In India: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में प्रीमियम SUV सेगमेंट में हलचल मचने वाली है। दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda अपनी नई और बेहद शक्तिशाली Honda ZR-V Hybrid को भारत में उतारने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कंपनी अपनी प्रीमियम SUV रेंज को विस्तार देने के उद्देश्य से इस मॉडल को पेश कर रही है, जिसकी चर्चा काफी समय से ऑटो जगत में हो रही थी। मिली जानकारी के अनुसार, होंडा इसी जुलाई 2026 में ही इस कार की कीमतों का आधिकारिक खुलासा कर सकती है।

प्रीमियम सेगमेंट में कड़ी टक्कर

Honda ZR-V Hybrid को भारत में CBU (Completely Built Unit) के रूप में लाया जाएगा, जिसका अर्थ है कि इसे पूरी तरह से विदेश से आयात किया जाएगा। CBU मॉडल होने के कारण इसकी उपलब्धता बाजार में सीमित रहने की संभावना है। कीमतों की बात करें तो, इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

इस प्रीमियम कीमत के साथ, इसका मुकाबला भारतीय बाजार में पहले से मौजूद Volkswagen Tiguan, Skoda Kodiaq और Jeep Meridian जैसी दिग्गज कारों से होगा। होंडा उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है जो लग्जरी के साथ-साथ तकनीक और बेहतर माइलेज का संतुलन चाहते हैं।

हाइब्रिड इंजन के बेजोड़ माइलेज

इस एसयूवी की सबसे बड़ी ताकत इसका 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन है, जिसे डुअल-मोटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक से जोड़ा गया है। यह शक्तिशाली सेटअप मिलकर 184bhp की पावर और 315Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

रफ्तार के दीवानों के लिए यह कार

यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की गति मात्र 8 सेकंड में प्राप्त कर सकती है और इसकी अधिकतम स्पीड 172 किमी/घंटा है। सबसे प्रभावी बात इसका माइलेज है कंपनी का दावा है कि यह हाइब्रिड सिस्टम करीब 23 किमी/लीटर तक का माइलेज देगा, जो इसे लंबी दूरी के लिए काफी किफायती बनाता है।

Honda ZR-V का इंटीरियर किसी लग्जरी कार से कम नहीं है और इसे आधुनिक डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसमें ग्राहकों को एक शानदार अनुभव देने के लिए कई हाई-टेक फीचर्स शामिल किए गए हैं:

  • डिस्प्ले: 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ड्राइवर के लिए 10.25-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर।
  • कनेक्टिविटी: वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ वायरलेस चार्जिंग की सुविधा।
  • साउंड: म्यूजिक के शौकीनों के लिए 12-स्पीकर वाला दमदार Bose ऑडियो सिस्टम लगाया गया है।
  • अन्य सुविधाएं: डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एंबियंट लाइटिंग और पावर्ड फ्रंट सीट्स।

सुरक्षा का अभेद्य कवच

सुरक्षा के मामले में होंडा ने इसे आधुनिक तकनीक से लैस किया है। इसमें लेवल-2 ADAS दिया गया है, जो सुरक्षा को कई गुना बढ़ा देता है। इसके अलावा कार में 8 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, और TPMS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2,655 मिमी के व्हीलबेस के कारण कार के अंदर अच्छा लेगरूम मिलता है, और पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर 1,313 लीटर का विशाल बूट स्पेस हासिल किया जा सकता है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है और लॉन्च के तुरंत बाद ही इसकी डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा