Honda Shine में क्या कुछ होगा खास। (सौ. Honda) 
ऑटोमोबाइल

Honda Shine बनाम Honda SP 125: जानिए कौन सी बाइक है आपके लिए बेहतर विकल्प

युवा पीढ़ी से लेकर डेली कम्यूटर्स तक की पहली पसंद बनी हुई हैं। दोनों ही बाइक्स में शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय टू-व्हीलर बाजार में होंडा की गिनती उन कंपनियों में होती है जो मजबूती, परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का बेहतरीन संतुलन पेश करती हैं। कंपनी की दो लोकप्रिय बाइक्स Honda Shine और Honda SP 125 आज की युवा पीढ़ी से लेकर डेली कम्यूटर्स तक की पहली पसंद बनी हुई हैं। दोनों ही बाइक्स में शानदार फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिलती है। आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है और आपकी जरूरत के अनुसार कौन-सी बाइक बेहतर साबित हो सकती है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Shine में 123.94cc का इंजन दिया गया है, जो 10.59 bhp की पावर और 11 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 7500 rpm पर काम करता है। वहीं दूसरी ओर, Honda SP 125 में 124cc का इंजन है जो 10.72 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। दोनों ही बाइक्स का परफॉर्मेंस लगभग बराबरी पर है, लेकिन SP 125 थोड़ा एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

माइलेज और स्पीड

माइलेज की बात करें तो Honda Shine कंपनी के अनुसार 55 kmpl तक देती है, जबकि Honda SP 125 64 kmpl का माइलेज देती है। Shine की टॉप स्पीड 102 kmph है, वहीं SP 125 की टॉप स्पीड 100 kmph बताई जाती है।

रंग विकल्प

Honda Shine में उपलब्ध रंग:

  • ब्लैक
  • रिबेल रेड मेटैलिक
  • मैट एक्सिस ग्रे
  • जेनी ग्रे मेटैलिक
  • डीसेंट ब्लू मेटैलिक

Honda SP 125 में उपलब्ध रंग:

  • ब्लैक
  • मैट मार्वल ब्लू मेटैलिक
  • इम्पीरियल रेड मेटैलिक
  • मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक
  • पर्ल साइरन ब्लू

कीमत औंर बजट

Honda Shine की एक्स-शोरूम कीमत ₹83,834 है, जबकि Honda SP 125 की कीमत ₹90,111 रखी गई है। दोनों ही बाइक्स बजट सेगमेंट को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं और रोजमर्रा के उपयोग के लिए परफेक्ट हैं।

जानने वाली बात

अगर आप एक मजबूत, कम खर्चीली और भरोसेमंद बाइक की तलाश में हैं, तो Honda Shine आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं, अगर आप थोड़ा एडवांस फीचर्स, ज्यादा माइलेज और मॉडर्न डिजाइन चाहते हैं, तो Honda SP 125 आपके लिए उपयुक्त है। दोनों ही बाइक्स शानदार हैं, चयन आपकी प्राथमिकताओं पर निर्भर करता है।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील