Two Wheeler Sales India: भारत में एक बार फिर दोपहिया बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने अप्रैल 2026 के बिक्री का आंकड़े जारी कर दिया है, जिसमें शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस महीने कुल 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री को पूरा कर लिया है, जिसका आकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब 17% ज्यादा है। इस आंकड़े को देखकर साफ पता चलता है कि Honda की पकड़ भारतीय बाजार में लगातार मजबूत होती जा रही है।
Honda की इस सफलता को देखते हुए ये साफ पता चलता है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में इसका बढ़ा योगदान रहा है। आकड़ों की बात करें तो घरेलू बाजार में कंपनी ने करीब 4.84 लाख यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 14.7% ज्यादा था। वहीं एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी कंपनी का कमाल देखने को मिला है जो करीब 79,600 यूनिट्स का निर्यात था और यह भी पिछले साल की तुलना में 37% से ज्यादा रहा है। इस ट्रेंड को देखकर ये साफ संकेत मिलता है कि Honda के टू-व्हीलर्स की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी तेजी से बढ़ रही है।
इस दौरान कंपनी के शीर्ष अधिकारी Tsutsumu Otani ने इस शानदार प्रदर्शन पर कहा, "कंपनी लगातार ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करने और स्थिर ग्रोथ पर ध्यान दे रही है" उन्होंने अपनी बात रखते हुए बताया कि Honda बदलती बाजार की जरूरतों के अनुसार तेजी से खुद को बदल रही है और मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के जरिए वैल्यू क्रिएट करने पर फोकस कर रही है।
इसके साथ ही भविष्य को देखते हुए Honda का देशभर में 7000 से ज्यादा टचपॉइंट्स का नेटवर्क है, जो बिक्री और सर्विस दोनों को मजबूत बनाता है। जिस कारण से ही कंपनी ग्राहकों तक तेजी से पहुंच पा रही है। इसके अलावा कंपनी अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भी एक बड़ा कदम उठा रही है। जिसमें राजस्थान के अलवर जिले के तपुकारा प्लांट में तीसरी उत्पादन लाइन जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
ये भी पढ़े: मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
Honda में होने वाला विस्तार आने वाले समय में करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी को और बढ़ाएगा। बताया जा रहा है कि यह नई उत्पादन लाइन 2028 तक शुरू हो सकती है, जिससे 125cc से 160cc सेगमेंट तक की बाइक्स और स्कूटर का उत्पादन बढ़ेगा। इस निवेश को देखते हुए ये तो साफ है कि उत्पादन क्षमता बढ़ेगी साथ ही हजारों नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे।
ऑटो सेक्टर में अप्रैल 2026 के आंकड़े यह साफ करते है कि Honda भारतीय टू-व्हीलर बाजार में मजबूती से खड़ा है। वहीं आने वाले भविष्य में कंपनी नए निवेश और विस्तार से यह बढ़त और तेज हो सकती है।