Honda Avancier में काफी कुछ खास। Source. Soial Media
ऑटोमोबाइल

Honda Avancier SUV से उठा पर्दा, नए लोगो और Next-Gen Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ हुई एंट्री

Honda Avancier SUV Launch: Honda ने अपनी नई Honda Avancier SUV से पर्दा उठा दिया है। यह SUV कंपनी के लिए कई मायनों में खास है क्योंकि यह Honda के नए H लोगो के साथ आने वाला पहला हाइब्रिड मॉडल है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Honda ने अपनी नई Honda Avancier SUV से पर्दा उठा दिया है।

  • Honda के नए H लोगो के साथ आने वाला पहला हाइब्रिड मॉडल है।

  • Honda Hybrid टेक्नोलॉजी 20 नवंबर 2026 को ग्लोबल डेब्यू कर चुकी है।

Honda New Hybrid SUV 2026: ऑटोमोबाइल कंपनी Honda ने अपनी नई Honda Avancier SUV से पर्दा उठा दिया है। यह SUV कंपनी के लिए कई मायनों में खास है क्योंकि यह Honda के नए H लोगो के साथ आने वाला पहला हाइब्रिड मॉडल है। इसके अलावा इसमें कंपनी की नई जनरेशन की Honda Hybrid टेक्नोलॉजी और बिल्कुल नया प्लेटफॉर्म दिया गया है। वहीं 20 नवंबर 2026 को कंपनी ने इस SUV का ग्लोबल डेब्यू किया। इसे खास तौर पर लंबी यात्राओं और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

तीन रो वाली इस SUV को Grand-Journey कॉन्सेप्ट पर विकसित किया गया है। वहीं Honda की योजना इसे थाईलैंड, जापान और चीन समेत एशियाई बाजारों में पेश करने की है। लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

नए डिजाइन और H लोगो के साथ आएगी Honda Avancier

Honda Avancier के बारे में बताए तो इसका एक्सटीरियर पुराने डिजाइन से अलग नजर आता है। इसके फ्रंट में यूनिक ग्रिल, पतली LED लाइट्स और नीचे की तरफ इंटीग्रेटेड हेडलैंप दिए गए हैं। वहीं साइड प्रोफाइल में फ्लश डोर हैंडल, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और डार्क मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील मिलते हैं। वहीं पीछे की तरफ पतली LED टेललाइट्स को एक लाइट बार से जोड़ा गया है। इसमें नया H लोगो और AVANCIER की बैजिंग भी देखने को मिलती है।

केबिन में मिलेंगी प्रीमियम सुविधाएं

SUV का इंटीरियर मिनिमलिस्ट डिजाइन पर आधारित है। इसमें फिजिकल बटनों की संख्या कम रखी गई है और कई कंट्रोल बड़े सेंट्रल टचस्क्रीन पर दिए गए हैं। साथ ही ड्राइवर के लिए अलग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और कॉलम-माउंटेड गियर शिफ्टर मिलता है।

वहीं इसकी दूसरी रो में हीटेड और वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं। जिसकी तीसरी रो तक फैली पैनोरमिक रूफ केबिन को ज्यादा खुला महसूस कराती है। इसके अलावा 12-स्पीकर वाला Bose Premium Sound System, Dolby Atmos सपोर्ट, वॉयस कमांड और रिमोट केबिन व्यू जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

नए Hybrid सिस्टम और Electric AWD की ताकत

Honda Avancier में कंपनी का नया Honda Hybrid सिस्टम दिया गया है। यह Honda की मौजूदा टू-मोटर हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का अपडेटेड वर्जन है। इसमें बेहतर एफिशिएंसी वाला छोटा ड्राइव यूनिट और इंजन के ज्यादा कुशल तरीके से काम करने की क्षमता को बेहतर बनाया गया है।

वहीं इस SUV में DualPower eAWD सिस्टम भी मिलता है। इसमें आगे और पीछे के पहियों को अलग-अलग इलेक्ट्रिक मोटर कंट्रोल करती हैं। इससे जरूरत के मुताबिक दोनों तरफ पावर पहुंचाई जा सकती है। साथ ही Motion Management System गाड़ी की ब्रेकिंग, पावर और बॉडी मूवमेंट को कंट्रोल करने में मदद करता है। वहीं Honda का लक्ष्य इस नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 2030 तक दुनियाभर में 15 नए मॉडल पेश करना है।

कस्टडी विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: बच्चे माता-पिता की संपत्ति और खिलौना नहीं, किसके साथ रहना उनकी पसंद

क्या यूपी की सियासी भंवर में फंसी संजय निषाद की नाव? ओम प्रकाश राजभर ने कैसे बढ़ाई टेंशन

Rain Alert: 24-25-26-27-28 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में छाएगा कोहरा

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर