Honda Avancier: 1 दिसंबर को आएगी होंडा की नई 7-सीटर SUV, Toyota Fortuner को मिलेगी टक्कर

Honda Hybrid SUV: Honda अपनी नई प्रीमियम SUV Honda Avancier को लेकर चर्चा में है। 1 दिसंबर को इस नई SUV से पर्दा उठा सकती है। यह करीब 5 मीटर लंबी गाड़ी होगी।
Honda Avancier Honda new 7-seater SUV to arrive on December 1
Honda Avancier को लेकर नई जानकारी।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • SUV Honda Avancier से कंपनी 1 दिसंबर को इस नई SUV से पर्दा उठा सकती है।

  • इसका मुकाबला ग्लोबल मार्केट में Toyota Fortuner जैसी बड़ी SUVs से है।

  • Honda ने Avancier की तकनीकी जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की हैं।

Honda Avancier: जापानी कार निर्माता Honda अपनी नई प्रीमियम SUV Honda Avancier को लेकर चर्चा में है। बता दें कि कंपनी 1 दिसंबर को इस नई SUV से पर्दा उठा सकती है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि यह करीब 5 मीटर लंबी गाड़ी होगी जिसमें तीन रो वाली सीटिंग और कंपनी की नई जनरेशन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है। इसका मुकाबला ग्लोबल मार्केट में Toyota Fortuner जैसी बड़ी SUVs से हो सकता है।

वहीं इसमें खास बात यह है कि इसी दिन Toyota की नई Fortuner को भी पेश किए जाने की चर्चा है। ऐसे में दिसंबर की शुरुआत बड़ी SUVs पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए दिलचस्प हो सकती है। लेकिन Honda ने अभी Avancier की सभी तकनीकी जानकारियां आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की हैं।

डिजाइन में मिलेगा प्रीमियम और अलग लुक

Honda की ओर जारी टीजर में Avancier का डिजाइन काफी हद तक सामने आया है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसकी लंबाई करीब 4,960 mm, चौड़ाई 1,950 mm और ऊंचाई 1,690 mm हो सकती है। जिसका सीधा मतलब है कि यह SUV पांच मीटर से सिर्फ 40 mm छोटी होगी।

डिजाइन की बात करें तो इसमें स्लिम LED DRLs, स्प्लिट हेडलैंप सेटअप और पीछे की तरफ पूरी चौड़ाई में फैला LED लाइट बार देखने को मिल सकता है। इसका बॉडी डिजाइन पारंपरिक बॉक्सी SUV से अलग होगा। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसमें तीन रो वाली सीटिंग के साथ 7 लोगों के बैठने की जगह मिल सकती है। लेकिन कंपनी ने अभी इन सभी जानकारियों की पुष्टि नहीं की है।

2.0 लीटर हाइब्रिड इंजन से मिलेगी पावर

Honda Avancier की सबसे बड़ी खासियत इसका हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ मिल सकता है। इसके अलावा ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।

लेकिन इंजन की पावर, बैटरी क्षमता और माइलेज से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। यहां यह समझना जरूरी है कि Honda ने अपनी नई हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का नाम Honda Hybrid रखा है। कंपनी ने बताया है कि यह तकनीक 2027 से दुनियाभर में नए मॉडल्स में पेश की जाएगी। कंपनी का लक्ष्य मार्च 2030 तक 15 नई जनरेशन हाइब्रिड मॉडल पेश करना है।

Honda Avancier Honda new 7-seater SUV to arrive on December 1
Second Hand Car खरीदने जा रहे हैं? इन 7 संकेतों को नजरअंदाज किया तो बाद में पड़ सकता है भारी खर्च

क्या भारत में भी लॉन्च होगी Honda Avancier?

अभी के लिए Honda ने भारत में Avancier की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। रिपोर्ट्स में यह देखा गया है कि इस SUV को जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे बाजारों में लाने की योजना है। ऐसे में भारतीय ग्राहकों को इसकी लॉन्चिंग के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

अगर यह SUV भारत आती है तो प्रीमियम 7-सीटर सेगमेंट में Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों के लिए नई चुनौती बन सकती है। लेकिन इसकी कीमत, फीचर्स और भारतीय बाजार में उपलब्धता की जानकारी सामने आने के बाद ही मुकाबले की असली तस्वीर साफ होगी।