EV के बाद Scooter भी आ गया है। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

Honda Activa और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स और कीमत

होंडा ने Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी की सुविधा है, जबकि क्यूसी 1 में फिक्स बैटरी सेटअप मिलेगा। आइए जानते हैं इन दोनों स्कूटर्स की खासियतें।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: नए साल की शुरुआत के साथ ही Honda Activa Electric Scooters की बुकिंग शुरू हो चुकी है। होंडा ने Activa E और QC1 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी की सुविधा है, जबकि क्यूसी 1 में फिक्स बैटरी सेटअप मिलेगा। आइए जानते हैं इन दोनों स्कूटर्स की खासियतें।

Honda Activa E के फीचर्स

होंडा एक्टिवा ई इलेक्ट्रिक स्कूटर, एक्टिवा आईसीई मॉडल के बॉडी और फ्रेम पर आधारित है। यह स्कूटर होंडा के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है।

  • बैटरी और मोटर: इसमें दो Honda Mobile Power Pack E स्वैपेबल बैटरियां दी गई हैं। मुख्य मोटर का रेटेड आउटपुट 4.2 किलोवाट और अधिकतम आउटपुट 6.0 किलोवाट है।
  • डिज़ाइन: इसका डिज़ाइन एक्टिवा के लोकप्रिय लुक को फॉलो करता है, जिसमें एलईडी हेडलाइट्स और फ्यूचरिस्टिक इंडिकेटर्स दिए गए हैं।
  • स्टाइलिंग: सिंपल और अट्रैक्टिव लुक के साथ यह स्कूटर भारतीय ग्राहकों की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

Honda QC1 के फीचर्स

होंडा QC1 एक मोपेड स्टाइल इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए डिजाइन किया गया है।

  • बैटरी और मोटर: इसमें 1.5 kWh की फिक्स बैटरी दी गई है, जिसे घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसका रेटेड आउटपुट 1.2 किलोवाट और मैक्सिमम आउटपुट 1.8 किलोवाट है।
  • डिज़ाइन और सुविधाएं: इसमें 5-इंच का एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल, बैटरी इंडिकेटर और मोबाइल चार्जिंग के लिए USB टाइप-C सॉकेट शामिल है।
  • स्टोरेज: सीट के नीचे हेलमेट और अन्य सामान रखने की जगह दी गई है।

बुकिंग और कीमत

दोनों स्कूटर्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है। आप इन्हें सिर्फ 1000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक कर सकते हैं। इनकी कीमत का खुलासा ऑटो एक्सपो 2025 में होगा, और डिलीवरी फरवरी से शुरू होगी।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट