ADAS वाली गाड़ी। (सौ. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

कम बजट में हाई-टेक सेफ्टी: अब किफायती कारों में भी मिल रहा Level-2 ADAS

ADAS Cars India: अब केवल डिजाइन और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है। इसी जरूरत को देखते हुए ADAS आज के दौर का सबसे अहम फीचर माना जा रहा है।

सिमरन सिंह

Budget Cars with ADAS: भारत में कार खरीदते समय अब केवल डिजाइन और माइलेज ही नहीं, बल्कि सेफ्टी सबसे बड़ा फैक्टर बन चुका है। इसी जरूरत को देखते हुए ADAS (Advanced Driver Assistance System) आज के दौर का सबसे अहम फीचर माना जा रहा है। यह तकनीक कार को आसपास के माहौल को समझने में मदद करती है और जरूरत पड़ने पर ब्रेक लगाना, लेन में बने रहना या टक्कर से बचाव जैसे काम खुद कर सकती है। अच्छी खबर यह है कि भारतीय बाजार में अब कम बजट में भी Level-2 ADAS वाली कारें उपलब्ध हैं।

Honda Amaze: सबसे सस्ती Level-2 ADAS कार

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है Honda Amaze का। यह भारत की सबसे किफायती Level-2 ADAS कार मानी जा रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 9.15 लाख रुपये है। इसमें 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 89 बीएचपी की पावर और करीब 18.65 किमी/लीटर का माइलेज देता है। Honda Sensing ADAS सूट में कोलिजन अवॉइडेंस, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट और ऑटो हाई-बीम जैसे फीचर्स मिलते हैं। 416 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और 6 एयरबैग इसे एक भरोसेमंद फैमिली कार बनाते हैं।

Mahindra XUV 3XO: सेफ्टी के साथ दमदार परफॉर्मेंस

Mahindra XUV 3XO को ADAS के साथ 12.17 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल (130 PS) और 1.5-लीटर डीजल (115 BHP) इंजन का विकल्प मिलता है। इसका माइलेज करीब 20 किमी/लीटर तक जाता है। फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और स्मार्ट पायलट असिस्ट इसके ADAS फीचर्स हैं। 5-स्टार Bharat NCAP रेटिंग इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित SUV में शामिल करती है।

Tata Nexon: मजबूती और सेफ्टी का भरोसा

Tata Nexon अपनी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के लिए पहले से ही जानी जाती है। Level-2 ADAS के साथ इसकी कीमत 12.16 लाख रुपये से शुरू होती है। 118 बीएचपी का इंजन और 17 से 24 किमी/लीटर तक का माइलेज इसे बैलेंस्ड विकल्प बनाता है। ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट और फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसे फीचर्स इसके सेफ्टी पैकेज को मजबूत करते हैं।

Honda City और Hyundai Verna: प्रीमियम सेडान में स्मार्ट सेफ्टी

Honda City (12.69 लाख रुपये से शुरू) अपनी स्मूद राइड और भरोसेमंद ADAS फीचर्स के लिए जानी जाती है। वहीं Hyundai Verna (14.35 लाख रुपये से शुरू) 160 बीएचपी टर्बो इंजन और 5-स्टार GNCAP रेटिंग के साथ इस लिस्ट की सबसे पावरफुल कार है।

ध्यान दें

अगर आप कम बजट में भी हाई-टेक सेफ्टी और स्मार्ट ड्राइविंग फीचर्स चाहते हैं, तो ये Level-2 ADAS वाली कारें आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं।

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: भाजपा ने छात्रों के समर्थन में आज झारखंड बंद का आह्वान किया

जांनिसार अख्तर के चैलेंज से बदली राहत इंदौरी की जिंदगी, ऑटो चालक का बेटा कैसे बना भारत का मशहूर शायर?

आज की ताजा खबर 10 अगस्त: एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें

जब सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में आमने-सामने आए अमित शाह और राहुल गांधी, VIDEO में देखें आगे क्या हुआ?

सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी, CAB ऑफिस में लेटर मिलने से हड़कंप, पत्नी डोना और स्टाफ का भी जिक्र