Hero Vida Dirt.E K3 बच्चों के लिए बाइक। Source. Hero
ऑटोमोबाइल

बच्चों के लिए आई Hero Vida Dirt.E K3 इलेक्ट्रिक बाइक, 25kmph की स्पीड और पैरेंटल कंट्रोल के साथ कमाल के फीचर्स

Kids Electric Bike: Hero MotoCorp की नई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Vida Dirt.E K3 एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है। कंपनी ने इसे खासतौर पर 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Hero MotoCorp की नई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Vida Dirt.E K3 काफी खास है।

  • कंपनी ने इसे खासतौर पर 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया है।

  • इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपये रखी गई है।

Hero Vida Dirt.E K3: बच्चों को बाइक चलाने का शौक होता ही है। इसी को देखते हुए Hero MotoCorp की नई इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक Vida Dirt.E K3 एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है। बता दें कि कंपनी ने इसे खासतौर पर 4 से 10 साल की उम्र के बच्चों के लिए तैयार किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपये है। वहीं यह सामान्य इलेक्ट्रिक स्कूटर नहीं बल्कि बच्चों को ऑफ-रोड राइडिंग सिखाने के लिए बनाई गई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल है। इसमें स्पीड कंट्रोल, पैरेंटल कंट्रोल और एडजस्टेबल फ्रेम जैसे फीचर्स शामिल किए गए है।

360Wh बैटरी और 500W मोटर, मिलती है 25kmph की स्पीड

Vida Dirt.E K3 के बारे में बताए तो इसमें 360Wh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है जो 500W पीक पावर वाली हब मोटर को चलाती है। इसकी कंटीन्यूअस पावर 350W है। वहीं कंपनी के स्पेसिफिकेशन में बताया गया है कि बाइक की अधिकतम स्पीड 23-24kmph है जबकि अलग-अलग राइडिंग मोड के आधार पर इसे करीब 25kmph तक बताया गया है।

वहीं बैटरी को बाइक से निकालकर चार्ज किया जा सकता है। इसे 20 से 80 प्रतिशत चार्ज होने में लगभग 2 घंटे लगते हैं। इस्तेमाल और राइडिंग मोड के आधार पर बैटरी करीब 2 से 3 घंटे तक चल सकती है।

तीन राइडिंग मोड और पैरेंटल कंट्रोल से मिलेगी सुविधा

बच्चों की राइडिंग स्किल को ध्यान में रखते हुए इसमें तीन स्पीड मोड दिए गए हैं। लो मोड में स्पीड करीब 8kmph, मिड मोड में 17 से 18kmph और हाई मोड में 23 से 24kmph तक रहती है। साथ ही माता-पिता VIDA के कनेक्टेड ऐप से स्पीड और राइडिंग सेटिंग नियंत्रित कर सकते हैं।

इसमें मैग्नेटिक लैनयार्ड किल स्विच भी मिलता है। अगर बच्चा बाइक से गिर जाता है या उससे अलग हो जाता है तो यह मोटर की पावर काटने में मदद करता है। इसके डिजिटल डिस्प्ले पर बैटरी और राइडिंग से जुड़ी जानकारी मिलती है।

बच्चे की लंबाई के हिसाब से बदल सकती है बाइक

इस इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक की खासियत इसका तीन-स्टेज एडजस्टेबल फ्रेम है। इसे Small, Medium और Large सेटिंग में बदला जा सकता है। सीट की ऊंचाई 454mm से 631mm तक एडजस्ट होती है। इसका वजन 22 किलोग्राम है। वहीं बाइक में 16 इंच के स्पोक व्हील और रियर डिस्क ब्रेक दिया गया है। साथ ही फ्रंट सस्पेंशन और रियर सस्पेंशन जैसे कुछ उपकरण एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध हैं।

क्या है कीमत और किसके लिए है सही?

Vida Dirt.E K3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 69,990 रुपये है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट इसके बारे में बताती है कि यह फिलहाल दिल्ली, बेंगलुरु, कोझिकोड, पुणे और जयपुर में उपलब्ध है। यह उन परिवारों के लिए विकल्प हो सकती है जिनके बच्चे ऑफ-रोड राइडिंग सीखना चाहते हैं। लेकिन इसे केवल नियंत्रित और सुरक्षित ऑफ-रोड जगह पर ही चलाना चाहिए। हेलमेट, सुरक्षा उपकरण और बड़ों की निगरानी बेहद जरूरी है।

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?

परिसीमन विधेयक पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने डिलिमिटेशन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी