Honda में मिल रहा शानदार ऑफर। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

नई कार खरीदने का शानदार मौका: Honda की गाड़ियों पर 77,000 रुपये तक की भारी छूट, जानिए पूरी डील

इस अप्रैल में अपने पॉपुलर कार मॉडल्स पर भारी छूट का ऑफर दे रही है। ग्राहक Honda Amaze, Honda Elevate और Honda City पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप एक नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बेहद खास है। Honda कंपनी इस अप्रैल में अपने पॉपुलर कार मॉडल्स पर भारी छूट का ऑफर दे रही है। ग्राहक Honda Amaze, Honda Elevate और Honda City पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। चलिए जानते हैं किस मॉडल पर कितनी छूट मिल रही है।

Honda City पर मिल रही है आकर्षक छूट

Honda की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली सेडान Honda City पर इस समय ₹63,300 तक का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं, इसके हाइब्रिड वर्जन पर ग्राहकों को ₹65,000 तक की छूट का लाभ मिल रहा है। यह कार सीधे तौर पर Skoda Slavia, Hyundai Verna और Volkswagen Virtus को कड़ी टक्कर देती है।

Honda Elevate पर बंपर ऑफर

नई SUV Honda Elevate के अधिकतर वेरिएंट्स पर ₹56,100 तक की छूट दी जा रही है। अगर आप इसके टॉप वेरिएंट का चुनाव करते हैं, तो आपको ₹76,100 तक का डिस्काउंट मिल सकता है। यह एसयूवी Kia Seltos, Hyundai Creta, Grand Vitara और MG Astor जैसी गाड़ियों को टक्कर देती है।

Honda Amaze पर सबसे बड़ी छूट

Honda की कॉम्पैक्ट सेडान Amaze के सेकंड जेनरेशन एस वेरिएंट पर ₹57,200 तक की छूट मिल रही है। इसके एस CNG वेरिएंट पर छूट की राशि बढ़कर ₹77,200 हो जाती है। हालांकि, नए थर्ड जनरेशन मॉडल पर फिलहाल कोई डिस्काउंट उपलब्ध नहीं है। यह कार सीधे तौर पर Maruti Suzuki Dzire को चुनौती देती है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य कंपनियों के ऑफर्स भी कम नहीं

सिर्फ Honda ही नहीं, Hyundai भी अपने Exter, Venue, i20 और Grand i10 NIOS जैसे मॉडल्स पर ₹70,000 तक का डिस्काउंट दे रही है। वहीं, Maruti Suzuki की WagonR, Celerio, Alto K10, Swift, S-Presso और Brezza जैसे मॉडल्स पर ₹65,000 तक की बचत की जा सकती है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट