Photo - Hyundai india 
ऑटोमोबाइल

E20 fuel से चलने वाली पहली भारत की कार बनी Grand i10 Nios, क्या है खास पढ़े डिटेल्स

मनोज पांडे

दिल्ली: वैसे तो ऑटो एक्सपो 2023 (Auto Expo 2023) में कई इलेक्ट्रिक कार ने अपना जलवा बिखेरा पर जब बात हुंडई मोटर (Hyundai Motors) इंडिया की आती है तो इस कंपनी की कार का अलग ही जलवा है। जी हां, हुंडई ने अपनी सबसे सस्ती कार Hyundai Grand i10 Nios का फेसलिफ्ट वर्जन भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि ग्रैंड आई10 नियोस E20 फ्यूल पर चलने वाली पहली कार कंपनी और देश की पहली कार है E20 फ्यूल 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल का मिश्रण है। इस बायो फ्यूल के इस्तेमाल से प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही साथ गाड़ी का माइलेज (Milage) भी ज्यादा हो जाएगा। हुंडई ने अब 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को बंद कर दिया है।

E20 फ्यूल पर चलने के लिए अपडेट किया 

अब इस कार में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा, जिसे E20 फ्यूल पर चलने के लिए अपडेट किया गया है। इसे अप्रैल से लागू होने वाली नए नियम RDE के हिसाब से डिजाइन किया गया है। कार में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 5-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिल जाता है। कार की कीमत अब 5.68 लाख रुपये से शुरू होकर 8.11 लाख रुपये तक जाती है। इसे चार वेरिएंट्स Era, Magna, Sportz और Asta में लॉन्च किया गया है। कार के इंजन के अलावा डिजाइन को अपडेट किया है. अब यह एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप के साथ एक नए बम्पर के साथ आती है, जिसे फिर से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा ग्रिल भी मौजूदा वर्जन के मुकाबले काफी स्पोर्टी दिखती है।

अब 20 से ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं

साइड में नए 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं। पीछे की तरफ नए टेल लैंप हैं जो एक लाल पट्टी से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा इसमें एक नया बंपर और एक फॉक्स डिफ्यूजर भी है। नई ग्रैंड i10 Nios की खास बात यह है कि इसमें कई सारे सेफ्टी फीचर्स को अपडेट किया है। इसमें अब 20 से ज्यादा एडवांस फीचर्स मिलते हैं। नए सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलिटी कंट्रोल, व्हीलर स्टेबलिटी सिस्टम, हिल असिस्ट कंट्रोल, ऑटोमैटिक हेडलैंप और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट शामिल हैं. इसके अलावा कर्टन एयरबैग, एक रियर पार्किंग कैमरा, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, एक हेडलैंप एस्कॉर्ट फंक्शन और एक रियर डिफॉगर हैं।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग