Maruti Suzuki (Source. Gemini) 
ऑटोमोबाइल

5 लाख से कम में नई कार खरीदने का सुनहरा मौका, ये 4 Maruti कारें देती हैं जबरदस्त माइलेज

Maruti Suzuki Cars: भारत के बाजार में Maruti Suzuki की कई ऐसी कारें मौजूद हैं जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से कम है। इसमें खास बात यह है कि इनमें से कुछ मॉडल पेट्रोल वाले भी है।

सिमरन सिंह

Cars under ₹5 lakh: इस साल आप भी नई कार खरीदने का प्लान बना रहे है और चाहते हैं कि कार की कीमत भी कम हो और माइलेज में भी शानदार हो तो आपके लिए अच्छे ऑप्सन हम लेकर आए है। बता दें कि भारत के बाजार में Maruti Suzuki की कई ऐसी कारें मौजूद हैं जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5 लाख रुपये से कम है। इसमें खास बात यह है कि इनमें से कुछ मॉडल पेट्रोल पर 26kmpl से ज्यादा और CNG पर 34km/kg तक का दावा किया गया माइलेज देते हैं। जो कि रोजाना ऑफिस जाने वाले या कम बजट में पहली कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए काफी किफायती ऑप्सन है।

कम बजट वालों के लिए S-Presso और Alto K10 शानदार विकल्प

इस लिस्ट में Maruti Suzuki S-Presso की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत सिर्फ 3.49 लाख रुपये है। जिसमें आपको ऊंचा डिजाइन, बेहतर केबिन स्पेस और AMT व CNG का विकल्प लोगों को काफी पसंद आता है। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि इसका CNG वेरिएंट 32.73km/kg तक का माइलेज देता है।

वहीं Maruti Suzuki Alto K10 भी बजट खरीदारों की पसंदीदा कार बनी हुई है। जिसकी शुरुआती कीमत 3.69 लाख रुपये है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं। वहीं Alto K10 का CNG मॉडल 33.40km/kg तक का दावा किया गया माइलेज देता है। जिससे यह सुरक्षा और बचत दोनों के लिहाज से मजबूत विकल्प बनती है।

माइलेज चाहिए सबसे ज्यादा? Celerio पर डालें नजर

अगर आप उन लोगों में से है जिनकी पहली प्राथमिकता कम ईंधन खर्च है तो Maruti Suzuki Celerio सबसे आगे रहने वाली कार है। जिसकी शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये है और AMT वेरिएंट 26.68kmpl तक का दावा किया गया पेट्रोल माइलेज देता है। इसके साथ ही CNG मॉडल 34.43km/kg तक की माइलेज के साथ इस सूची में सबसे बेहतर विकल्प माना जा रहा है। जो कि शहर की भीड़भाड़ में इसका कॉम्पैक्ट साइज भी ड्राइविंग को आसान बनाता है।

परिवार के लिए Wagon R बनी भरोसेमंद पसंद

अगर आप ज्यादा केबिन स्पेस और फैमिली कार चाहिए है तो Maruti Suzuki Wagon R बेहतर विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.98 लाख रुपये है। इसमें 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है जबकि CNG वेरिएंट 34.05km/kg तक का दावा किया गया माइलेज देता है।

इस लिस्ट को देख कर यह साफ पता चलता है कि बजट 5 लाख रुपये के आसपास है तो S-Presso, Alto K10, Celerio और Wagon R अपनी-अपनी जरूरतों के हिसाब से बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती हैं। खरीदने से पहले अपने दैनिक इस्तेमाल, परिवार के आकार और ईंधन की जरूरत को ध्यान में रखकर ही अपने पसंद की कार ले सकते है।

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी