फास्टैग (सौजन्य : सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

अब देश में GPS सिस्टम से वसूला जाएगा टैक्स, पानीपत-हिसार नेशनल हाईवे पर हुआ ट्रायल

देश में टोल टैक्स वसूलने के लिए सरकार जल्द ही नए नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम को लागू करने जा रही है। ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है, जो सैटेलाइट पर बेस्ड होगा। इस सिस्टम की मदद से ऑफिसर आसानी से गाड़ियों को ट्रैक कर सकते है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली : देश में आए दिन टेक्नोलॉजी सेक्टर को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। इसी कड़ी में अब टोल कलेक्शन सिस्टम में भी परिवर्तन किया जाने की संभावना है। कुछ समय पहले तक जहां ट्रेडिशनल मेथड का उपयोग किया जाता था, अब उसी सिस्टम में बदलाव किया जाने वाला है। अब टोल टैक्स की वसूली के लिए GPS सिस्टम की मदद ली जा सकती है।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस सिस्टम का हाइब्रिड मोड पर हरियाणा के पानीपत-हिसार नेशनल हाईवे 709 पर ट्रायल शुरू कर दिया गया है। अगर आप अपनी गाड़ी से नेशनल हाईवे पर यात्रा कर रहे है, तो आप बिना टोल टैक्स के पैसे दिए केवल 20 किलोमीटर का ही सफर तय कर पाएंगे। हालांकि आपको बता दें कि ये जीपीएस सिस्टम कुछ चुनिंदा गाड़ियों पर ही लगाया जाने वाला है।

ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम

ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है, जो नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम पर आधारित होगा। इस सिस्टम में सेटेलाइट बेस्ड यूनिट होगी, जिसे चालक की गाड़ियों में इंस्टॉल करना होगा। इस सिस्टम की मदद से ऑफिसर आसानी से गाड़ियों को ट्रैक कर सकते है, जिससे पता चलेगा कि कार ने हाईवे पर कब से टोल टैक्स का उपयोग करना शुरू किया है। यात्रा के दौरान जैसे ही गाड़ी टोल रोड से सफर करेगी, वैसे ही सिस्टम टोल रोड का कितना उपयोग हुआ इसे कैलक्यूलेट कर लेगा और टोल की राशि काट लेगा।

लंबी-लंबी कतारों से छुटकारा

इस नेविगेशन की सबसे खास बात ये है कि यात्री इसकी मदद से सिर्फ उतना ही भुगतान कर पाएंगा, जितनी उसने यात्रा की है। इस सिस्टम की मदद से ये भी पता चलेगा कि आपको कितनी राशि का भुगतान करना है और आप उतनी ही राशि की पेमेंट कर पाएंगे। इस तकनीक का सबसे अच्छा रिजल्ट ये होगा कि इसके कारण पारंपारिक टोल बूथ हट जाएंगे, जिससे टोल बूथ पर लगने वाली लंबी-लंबी कतारों से छुटकारा पाया जाएगा।

इस सिस्टम का एक बड़ा लाभ ये भी है कि इसकी मदद से आपकी रियल टाइम लोकेशन का आसानी से पता लगाया जा सकता है और साथ ही इसके कारण टोल टैक्स बूथ पर लगने वाले लंबे जाम से भी आजादी मिल जाएगी। इसकी मदद से आपको उतनी ही राशि का भुगतान करना होगा, जितना आपकी गाड़ी ने नेशनल हाईवे या एक्सप्रेसवे पर सफर किया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज