प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

फर्जी निकली दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की खबर, नितिन गडकरी ने खुद बताई सच्चाई

दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स वसूले जाने की खबरें सामने आने के बाद एक लोग सकते में आ गए। विपक्षी भी इसे मुद्दा बनाने में जुट गए। बिहार के पुर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने तो इंकलाब का आह्वान भी कर दिया।

अभिषेक सिंह

नई दिल्ली: गुरुवार को दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की खबरें वायरल होने लगीं। इन ख़बरों ने करोड़ों भारतीय लोगों के माथे पर शिकन उकेर दी। वह इस चिंता में डूब गए कि अब सरकार उनकी दो पहिया से सफर करने पर भी टोल के जरिए उनकी जेब काटने वाली है। लेकिन इसके पीछे सच्चाई कुछ और ही निकली।

दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स वसूले जाने की खबरें सामने आने के बाद एक लोग सकते में आ गए थे। विपक्षी भी इसे मुद्दा बनाने में जुट गए। बिहार के पुर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने तो इंकलाब का आह्वान भी कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "बाइक पर टोल टैक्स लगाने वाली बेईमान बीजेपी सरकार के ख़िलाफ़ जरूरी है पूरा इंक़लाब"

पप्पू यादव ने किया इंकलाब का आह्वान

पप्पू यादव ने पोस्ट में आगे लिखा कि पूरा देश प्रधानमंत्री के घर पर अपना दोपहिया वाहन लेकर पहुंच अग्नि को समर्पित कर दें। आग्रह करे पैदल चलने पर टैक्स न लगाएं। पूरा देश वाहन त्याग पैदल चलेगा।

नितिन गडकरी ने खुद बताई सच्चाई

जब बाइक पर टोल टैक्स वसूले जाने की ख़बरें तेजी से फैलनें लगी तो केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुद सामने आकर इन खबरों को झूठा बताया है। उनका कहना है कि ये खबरें भ्रामक और पूरी तरह से गलत हैं।

नितिन गडकरी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "कुछ मीडिया संगठन दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने के बारे में भ्रामक खबरें फैला रहे हैं। ऐसा कोई निर्णय प्रस्तावित नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल छूट पूरी तरह से जारी रहेगी। सनसनी पैदा करने के लिए बिना सच्चाई की जांच किए भ्रामक खबरें फैलाना स्वस्थ पत्रकारिता की निशानी नहीं है। मैं इसकी निंदा करता हूं।"

वहीं, एनएचएआई ने भी इन खबरों को लेकर एक्स हैंडल पर बयान जारी किया है। एनएचएआई ने कहा, "मीडिया के कुछ हिस्सों में ऐसी खबरें आई हैं कि भारत सरकार दोपहिया वाहनों पर यूजर फीस लगाने की योजना बना रही है। एनएचएआई स्पष्ट करना चाहता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों पर टोल शुल्क लगाने की कोई योजना नहीं है।

आपको बता दें कि वायरल रिपोर्ट में दावा किया जा रहा था कि एनएचएआई 15 जुलाई 2025 से सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों से टोल वसूलने की योजना बना रहा है। आपको बता दें कि अभी तक राष्ट्रीय राजमार्गों पर दोपहिया वाहनों को टोल मुक्त रखा गया है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग हिरासत में लिए गए

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित