EV Scooter (Source. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

पेट्रोल से छुटकारा! 2025 में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए कौन बना नंबर-1

EV Scooter India: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग मजबूती से आगे बढ़ रही है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों, कम रनिंग कॉस्ट और भरोसेमंद ब्रांड्स की एंट्री ने इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों को सभी की पसंद बना दिया है।

सिमरन सिंह

Electric Scooter Sales in India: भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की मांग अब धीरे नहीं, बल्कि मजबूती से आगे बढ़ रही है। बढ़ती पेट्रोल कीमतों, कम रनिंग कॉस्ट और भरोसेमंद ब्रांड्स की एंट्री ने इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों को आम लोगों की पसंद बना दिया है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहनों की रिटेल बिक्री में 11.36% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे क्या हैं वजहें

FADA के अनुसार, 2025 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की कुल रिटेल बिक्री 12,79,951 यूनिट रही, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 11,49,416 यूनिट था। इसके साथ ही दो-पहिया सेगमेंट में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 6.1% से बढ़कर 6.3% हो गई। इस ग्रोथ की मुख्य वजहें रहीं बड़े और भरोसेमंद ब्रांड्स की मजबूत पकड़, ज्यादा मॉडल विकल्प, नए और किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर का लॉन्च

TVS बना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का बादशाह

FADA के आंकड़ों में TVS Motor ने एक बार फिर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में नंबर-1 पोजीशन बरकरार रखी। कंपनी ने 2025 में 2,98,881 यूनिट इलेक्ट्रिक दो-पहिया बेचे, जो 35.35% की ग्रोथ को दर्शाता है। इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा हाथ TVS iQube का रहा, जो देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल है। इसके अलावा, सितंबर 2025 में लॉन्च हुआ Orbiter मॉडल पहली बार स्कूटर खरीदने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ।

Ather ने Ola को छोड़ा पीछे

Bajaj Auto दूसरे नंबर पर रही, जिसने 2,69,847 यूनिट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचकर 39.34% की बढ़त दर्ज की। Bajaj की पूरी बिक्री Chetak Electric से आई, जिसकी मांग शहरों के साथ-साथ छोटे कस्बों में भी बढ़ रही है।

तीसरे स्थान पर Ather Energy रही, जिसने 2,00,797 यूनिट की बिक्री के साथ 58.91% की शानदार ग्रोथ हासिल की। खासतौर पर फैमिली-फोकस्ड Ather Rizta ने कंपनी की रफ्तार बढ़ाई, जबकि 450X और 450S युवाओं की पसंद बने रहे।

Hero की जोरदार वापसी, Ola को लगा झटका

पुराने बड़े निर्माताओं में Hero MotoCorp ने सबसे तेज छलांग लगाई। कंपनी की बिक्री 149.74% बढ़कर 1,09,168 यूनिट तक पहुंच गई। इसकी वजह रहा Vida VX2 सीरीज का लॉन्च, जिसमें Battery-as-a-Service जैसे किफायती विकल्प दिए गए।

वहीं, एक समय सेगमेंट की लीडर रही Ola Electric के लिए 2025 चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। कंपनी की रिटेल बिक्री 51.11% गिरकर 1,99,318 यूनिट रह गई। हालांकि S1 Pro, S1 Air और S1 X की मांग बनी रही, लेकिन बढ़ते मुकाबले ने Ola की पकड़ कमजोर कर दी।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत