Honda ने कार पर लाया ऑफर। Source. Honda
ऑटोमोबाइल

Honda की कारों पर फेस्टिव ऑफर, Elevate पर ₹2.35 लाख तक की बचत, Amaze और City पर भी छूट

Honda Car Offers: नवरात्रि और दशहरा में Honda Cars India के अक्टूबर ऑफर्स आ गए है। जिसमें कंपनी की Amaze, City और Elevate के चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट पर डिस्काउंट और अन्य फायदे दिए जा रहे हैं।

सिमरन सिंह

Honda Amaze and City Offers: नवरात्रि और दशहरा के बाद त्योहारी खरीदारी का दौर जारी है। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो Honda Cars India के अक्टूबर ऑफर्स आपके काम आ सकते हैं। बता दें कि कंपनी की Amaze, City और Elevate के चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट पर डिस्काउंट और अन्य फायदे दिए जा रहे हैं। जिसमें सबसे बड़ा ऑफर पुराने Honda Elevate मॉडल पर है जहां कुल बेनिफिट ₹2.35 लाख तक पहुंच सकता है। लेकिन यह पूरी रकम सीधे कैश डिस्काउंट के रूप में नहीं मिलती।

Honda Amaze पर ₹67,000 तक के फायदे

Honda Amaze के बारे में बताए तो इस फेस्टिव सीजन में अधिकतम ₹66,800 तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं यह कॉम्पैक्ट सेडान उन खरीदारों के लिए एक विकल्प है जो रोजाना इस्तेमाल और परिवार की जरूरतों के लिए कार तलाश रहे हैं। इस ऑफर में मिलने वाली वास्तविक बचत कार के वेरिएंट और ग्राहक की पात्रता पर निर्भर करेगी। इसलिए खरीदारी से पहले डीलर से कैश डिस्काउंट और दूसरे बेनिफिट की अलग-अलग जानकारी लेना बेहतर होगा।

Honda City पर ₹1.70 लाख तक की बचत

इस लिस्ट में Honda City के चुनिंदा पेट्रोल वेरिएंट पर ₹1,70,900 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। यह मिडसाइज सेडान उन लोगों को आकर्षित कर सकती है जो आरामदायक केबिन और प्रीमियम फीचर्स वाली कार चाहते हैं। लेकिन अधिकतम ऑफर सभी वेरिएंट पर लागू नहीं है। ग्राहक को मिलने वाली छूट एक्सचेंज, लॉयल्टी और अन्य योजनाओं के आधार पर बदल सकती है।

Honda Elevate पर सबसे बड़ा ऑफर

इस लिस्ट में सबसे बड़ा फायदा पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट Honda Elevate के चुनिंदा वेरिएंट पर है। इन पर ₹2,34,600 तक के कुल बेनिफिट मिल सकते हैं। वहीं ध्यान दें कि यह ऑफर नए फेसलिफ्ट मॉडल पर मिलने वाली छूट के बराबर नहीं है। इसलिए SUV खरीदने से पहले पुराने और नए मॉडल के फीचर्स, उपलब्ध स्टॉक और कीमत की तुलना जरूर करें।

कार खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

इसमें Honda की आधिकारिक वेबसाइट बताती है कि ऑफर्स वेरिएंट और लोकेशन के हिसाब से अलग हो सकते हैं। वहीं कंपनी की वेबसाइट पर अक्टूबर के ऑफर्स की वैधता 31 अक्टूबर 2026 तक बताई गई है। साथ ही अधिकतम बेनिफिट में एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी या अन्य शर्तों वाले फायदे शामिल हो सकते हैं इसलिए हर ग्राहक को पूरी रकम मिलना जरूरी नहीं है। बुकिंग से पहले नजदीकी अधिकृत Honda डीलरशिप से लिखित कोटेशन लें और अंतिम ऑन-रोड कीमत की पुष्टि करें।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, सरकार ने बोनस का किया ऐलान; जानें कितने का होगा फायदा

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके पहुंचे दिल्ली, NSUI का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज फिर हल्लाबोल

CJP नेताओं को जिन धाराओं में भेजा गया तिहाड़, उनमें कितनी सजा का है प्रावधान?

राहुल गांधी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका युवाओं का दर्द, पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही की मांग