Electric Car  Source. Magnific
ऑटोमोबाइल

EV की रेंज बार-बार हो रही कम? ये 8 आसान तरीके अपनाएं, रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर होगा दूर

Electric Car Range: इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना चुके है लेकिन रेंज कम होने और रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर परेशान कर रहा है तो इसे Range Anxiety कहा जाता है।

सिमरन सिंह

EV Battery Tips: आप भी इलेक्ट्रिक कार खरीदने का मन बना चुके है लेकिन रेंज कम होने और रास्ते में बैटरी खत्म होने का डर परेशान कर रहा है तो इसे Range Anxiety कहा जाता है। वैसे तो EV की रेंज सिर्फ बैटरी की क्षमता पर निर्भर नहीं करती। आपकी ड्राइविंग स्टाइल, स्पीड, टायर प्रेशर, मौसम, AC और सड़क की स्थिति भी बैटरी खपत पर बड़ा असर डालती है। ऐसे में कुछ आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी इलेक्ट्रिक कार की एफिशिएंसी बेहतर कर सकते हैं।

तेज स्पीड और अचानक एक्सीलरेशन से बचें

EV को लगातार तेज स्पीड पर चलाने से बैटरी तेजी से खर्च हो सकती है। ऐसे में हाईवे पर अचानक एक्सीलरेशन देने और बार-बार स्पीड बढ़ाने से बचना बेहतर होता है। आपको कोशिश करनी चाहिए कि कार को स्थिर और संतुलित गति पर चलाएं। इसके साथ ही अचानक ब्रेक लगाने की आदत भी कम करें। वहीं ट्रैफिक और सामने की स्थिति को पहले से देखकर धीरे-धीरे स्पीड कम करने से कार स्मूद चलेगी और ऊर्जा की बचत हो सकती है।

Eco Mode और Regenerative Braking का फायदा उठाएं

देखे कि कही आपकी EV में Eco या Efficiency Mode दिया गया है यदि है तो सामान्य रोजाना की ड्राइविंग में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह पावर डिलीवरी को अधिक एफिशिएंट रखने में मदद करता है। वहीं Regenerative Braking भी EV की रेंज बढ़ाने में उपयोगी हो सकती है। जिसमें ब्रेकिंग या डीसेलेरेशन के दौरान सिस्टम कुछ ऊर्जा को वापस बैटरी में भेजता है। वहीं शहर में बार-बार रुकने-चलने के दौरान इसका फायदा ज्यादा मिल सकता है।

टायर प्रेशर और कार का वजन रखें कंट्रोल में

देखा जाता है कि कम टायर प्रेशर से Rolling Resistance बढ़ सकता है जिससे कार को चलाने के लिए ज्यादा ऊर्जा की जरूरत पड़ती है। इसलिए निर्माता द्वारा बताए गए सही टायर प्रेशर को बनाए रखें। इसी तरह कार में बेवजह भारी सामान रखने से भी बचें। अतिरिक्त वजन बढ़ने पर मोटर को कार चलाने में ज्यादा ऊर्जा खर्च करनी पड़ सकती है।

AC, मौसम और चार्जिंग पर भी दें ध्यान

बता दें कि बहुत ज्यादा AC या हीटर चलाने से बैटरी की अतिरिक्त ऊर्जा खर्च होती है। गर्मी और सर्दी के दौरान इसका असर रेंज पर ज्यादा दिख सकता है। ऐसे में अगर कार में प्री-कंडीशनिंग सुविधा है तो चार्जिंग के दौरान केबिन को पहले से ठंडा या गर्म करना उपयोगी हो सकता है।

वहीं लंबी यात्रा से पहले रूट और चार्जिंग स्टेशन जरूर प्लान करें। रास्ते में कहां चार्ज करना है इसकी जानकारी पहले से होने पर Range Anxiety काफी कम हो सकती है। साथ ही बैटरी चार्जिंग के लिए हमेशा कार निर्माता की गाइडलाइन का पालन करें।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?