E20 के बीच डीजल का जलवा बरकरार, Hyundai Venue Diesel Automatic खरीदना कितना सही? जानें फायदे और नुकसान

Hyundai Venue Diesel: E20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच भारतीय कार बाजार में डीजल इंजन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। जिसमें नई Hyundai Venue Diesel Automatic लोगों को पंसद आ रही है।
Hyundai Venue Diesel Automatic the right choice against E20 Petrol Vehicle
Hyundai Venue DieselSource. Hyundai
Updated on

Diesel Cars India: E20 पेट्रोल को लेकर जारी बहस के बीच भारतीय कार बाजार में डीजल इंजन एक बार फिर चर्चा में आ गया है। वैसे तो देखा जा रहा था कि कई कंपनियां धीरे-धीरे अपने पोर्टफोलियो से डीजल इंजन हटा रही हैं लेकिन बड़ी SUV और लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों के बीच डीजल की मांग अभी भी बनी हुई है। जिसमें ज्यादा टॉर्क, बेहतर हाईवे क्रूजिंग और लंबी दूरी पर उपयोगिता इसे आज भी खास बनाती है। ऐसे में नई Hyundai Venue Diesel Automatic उन ग्राहकों के लिए दिलचस्प विकल्प बनकर सामने आई है जिन्हें छोटी SUV में डीजल और ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन चाहिए होता है।

E20 के दौर में डीजल पर क्यों बढ़ा फोकस?

वैसे तो देश में देखा ही जा रहा है कि E20 पेट्रोल को लेकर ग्राहकों के बीच कई सवाल हैं। इसी चर्चा के बीच डीजल कारों की एफिशिएंसी और टॉर्क पर भी ध्यान जा रहा है। खासकर 4 मीटर से छोटी SUV कैटेगरी में डीजल ऑप्शन अब सीमित होते जा रहे हैं। जिसमें Hyundai, Kia, Tata और Mahindra जैसी कुछ कंपनियां ही इस सेगमेंट में डीजल मॉडल पेश कर रही हैं। ऐसे में Venue का डीजल ऑटोमैटिक मॉडल इसलिए भी अलग है क्योंकि इसमें 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जा रहा है।

115bhp डीजल इंजन और स्मूद ऑटोमैटिक

Venue Diesel के बारे में खास बात बताए तो इसमें करीब 115bhp की पावर देती है। इंजन का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट इसका रिफाइनमेंट है। जो सामान्य ड्राइविंग में डीजल इंजन की आवाज ज्यादा परेशान करने से रोकता है। तेज एक्सीलरेशन या ज्यादा लोड पर ही इसकी आवाज कुछ ज्यादा महसूस होती है।

इस कार में पावर डिलीवरी भी काफी स्मूद है। जो पुराने डीजल इंजन की तरह अचानक तेज टर्बो पुश या ज्यादा टर्बो लैग महसूस नहीं होता। वहीं हाईवे पर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बार-बार गियर बदलने की जरूरत कम करता है। इसका फायदा लंबी दूरी की ड्राइव में साफ नजर आता है और ड्राइवर की थकान भी कम हो सकती है।

छोटी SUV, लेकिन हाईवे पर बड़ी कार जैसा फील

वहीं नई Venue नए प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है जिससे इसके राइड और हैंडलिंग में सुधार देखने को मिलता है। वहीं हाईवे पर SUV स्थिर और आत्मविश्वास से भरी महसूस होती है। इसके साथ ही ड्राइव मोड, स्टीयरिंग पैडल और टेरेन मोड जैसे फीचर्स इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा उपयोगी बनाते हैं।

इस कार में 45 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। टेस्ट में करीब 12 kmpl माइलेज मिला जबकि कंपनी का दावा लगभग 18 kmpl है। वास्तविक माइलेज ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल, AC और सड़क की स्थिति पर निर्भर करेगा। आधुनिक डीजल सिस्टम के कारण DEF की समय-समय पर जरूरत भी रहेगी।

Hyundai Venue Diesel Automatic the right choice against E20 Petrol Vehicle
Hyundai की बड़ी छलांग: 8 लाख कनेक्टेड कारें, अब इलेक्ट्रिक SUV में मिलेगा एडवांस स्मार्ट टेक पैकेज

15 लाख से ज्यादा कीमत, तो किसके लिए सही?

बता दें कि Venue का टॉप-एंड डीजल ऑटोमैटिक मॉडल 15 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत में आता है। यही इसकी सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि इस बजट में कुछ बड़ी SUV भी उपलब्ध हैं। लेकिन बदले में अच्छी क्वालिटी, फीचर्स, आरामदायक राइड और डीजल-ऑटोमैटिक का उपयोगी कॉम्बिनेशन मिलता है। ऐसे में अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादातर हाईवे और लंबी दूरी की है तो Venue Diesel Automatic आपके लिए समझदारी भरा विकल्प हो सकती है। लेकिन शहर में छोटी दूरी की ड्राइविंग ज्यादा है और बजट प्राथमिकता है तो खरीदने से पहले पेट्रोल और अन्य SUV विकल्पों की तुलना जरूर करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com