Thar को आया गलत चालान। Source. Meta AI
ऑटोमोबाइल

Wrong E-Challan: थार की रफ्तार सिर्फ 1 kmph ज्यादा, फिर भी कटा ₹2,000 का चालान, लोकेशन निकली अटलांटिक महासागर

How To Cancel Wrong E-Challan: तकनीक से होने वाली गलती वाहन मालिकों के लिए परेशानी भी बन सकती है। ऐसा ही एक मामला में महिंद्रा थार के मालिक को ओवरस्पीडिंग के लिए 2,000 रुपये का ई-चालान भेजा गया।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • महिंद्रा थार के मालिक को ओवरस्पीडिंग के लिए 2,000 रुपये का ई-चालान भेजा गया।

  • गाड़ी की रफ्तार तय सीमा से सिर्फ 1 किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा दर्ज हुई।

  • घटना की लोकेशन यमुना एक्सप्रेसवे के बजाय अटलांटिक महासागर दिखाई गई।

Wrong Traffic Challan: सड़क पर लगे कैमरों और डिजिटल सिस्टम की वजह से अब ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पकड़ना आसान हो गया है। लेकिन तकनीक से होने वाली गलती वाहन मालिकों के लिए परेशानी भी बन सकती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां महिंद्रा थार के मालिक को ओवरस्पीडिंग के लिए 2,000 रुपये का ई-चालान भेजा गया। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि गाड़ी की रफ्तार तय सीमा से सिर्फ 1 किलोमीटर प्रति घंटा ज्यादा दर्ज हुई। इतना ही नहीं चालान में घटना की लोकेशन यमुना एक्सप्रेसवे के बजाय अटलांटिक महासागर दिखाई गई।

क्या है गलत ई-चालान का पूरा मामला?

रिपोर्ट में बताया गया है कि हरियाणा के वाहन मालिक अनुजीत शिवम की महिंद्रा थार यमुना एक्सप्रेसवे पर 101 kmph की रफ्तार से रिकॉर्ड हुई है जबकि वहां बताई गई स्पीड लिमिट 100 kmph थी। इसके बाद उनके नाम 2,000 रुपये का चालान जारी कर दिया गया।

लेकिन चालान की जानकारी देखने पर एक और गड़बड़ी सामने आई है। इसमें GPS कोऑर्डिनेट्स 0°N और 0°E दर्ज थे। मैप पर ये निर्देशांक अफ्रीका के पश्चिमी तट के पास अटलांटिक महासागर में स्थित एक काल्पनिक लोकेशन नल आइलैंड को दिखाते हैं। इससे चालान में दर्ज लोकेशन पर सवाल खड़े हो गए।

GPS और नंबर प्लेट की गलती से कैसे कटता है चालान?

डिजिटल चालान सिस्टम में कैमरे, नंबर प्लेट पहचानने वाली तकनीक और लोकेशन डेटा की भूमिका होती है। अगर GPS से सही लोकेशन नहीं मिलती तो कुछ सिस्टम में 0,0 जैसे डिफॉल्ट निर्देशांक दर्ज हो सकते हैं। लेकिन हर गलत लोकेशन का कारण यही हो यह जरूरी नहीं है। इसके अलावा धुंधली तस्वीर या नंबर प्लेट पढ़ने में हुई गलती से भी गलत वाहन के नाम चालान जारी हो सकता है। इसलिए चालान मिलने पर उसकी तारीख, समय, जगह, वाहन नंबर और उल्लंघन से जुड़ी तस्वीर जरूर जांचें।

गलत ई-चालान आए तो कहां करें शिकायत?

अगर आपको लगता है कि चालान गलत जारी हुआ है तो उसे नजरअंदाज न करें। सबसे पहले सरकारी ई-चालान पोर्टल echallan.parivahan.gov.in पर जाकर चालान की जानकारी देखें। उपलब्ध शिकायत या Grievance विकल्प के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज करें। चालान नंबर, वाहन नंबर और गलती का स्पष्ट विवरण दें। वहीं सबूत के तौर पर RC, वाहन की तस्वीर या उपलब्ध डैशकैम फुटेज भी जमा करें। शिकायत दर्ज करने के बाद मिलने वाला संदर्भ नंबर संभालकर रखें ताकि आगे स्थिति देख सकें।

शिकायत से समाधान न मिले तो क्या करें?

अगर ऑनलाइन शिकायत के बाद भी मामला हल नहीं होता तो चालान में दिए गए निर्देशों के अनुसार संबंधित ट्रैफिक अथॉरिटी से संपर्क करें। कुछ मामलों में वर्चुअल कोर्ट के जरिए भी चालान का निपटारा किया जा सकता है। ध्यान रखें कि चालान को चुनौती देने की प्रक्रिया और उपलब्ध विकल्प राज्य तथा मामले के अनुसार अलग हो सकते हैं। इसलिए भुगतान करने या कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले आधिकारिक पोर्टल पर मौजूदा स्थिति और निर्देश जरूर जांचें।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां