Robotaxi from Tesla में क्या है खास। (सौ. Tesla) 
ऑटोमोबाइल

Tesla की रोबोटैक्सी सर्विस 22 जून से शुरू, बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेंगी गाड़ियां

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला 22 जून से अपनी सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी सर्विस लॉन्च करने जा रही है। इस इनोवेटिव सर्विस का इंतज़ार कर रहे निवेशकों और टेक प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी खबर है।

सिमरन सिंह

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला 22 जून से अपनी सेल्फ-ड्राइविंग रोबोटैक्सी सर्विस लॉन्च करने जा रही है। लंबे समय से इस इनोवेटिव सर्विस का इंतज़ार कर रहे निवेशकों और टेक प्रेमियों के लिए यह एक बड़ी खबर है।

टेक्सास के ऑस्टिन से होगी शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सर्विस की शुरुआत टेक्सास के ऑस्टिन में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर की जाएगी। शुरुआती चरण में 10 से 20 मॉडल Y गाड़ियों को रोबोटैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। ये गाड़ियां सीमित दायरे में चलेंगी और उन पर लगातार नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर ऐसी गाड़ियों के वीडियो पहले ही वायरल हो चुके हैं जिनमें ड्राइवर नहीं दिखाई देता। हालांकि, एलन मस्क ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, “बस घबराहट हो रही है”, जिससे यह संकेत मिलता है कि लॉन्च की तारीख में बदलाव हो सकता है।

आसान नहीं है रोबोटैक्सी का सफर

टेस्ला अब कम बजट की इलेक्ट्रिक कारों से ज्यादा फोकस सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी पर कर रही है। लेकिन, रोबोटैक्सी टेक्नोलॉजी को आम उपयोग में लाना आसान नहीं है। सुरक्षा मानकों, कड़े कानूनों और भारी निवेश जैसी कई चुनौतियाँ इसमें शामिल हैं।

अमेरिका के अन्य शहरों में भी विस्तार की योजना

अगर सब कुछ योजना के अनुसार चला, तो 28 जून तक टेस्ला की गाड़ियां फैक्ट्री से सीधे ग्राहक के घर तक खुद चलकर पहुंचेंगी। भविष्य में कंपनी की योजना है कि कैलिफोर्निया और अन्य राज्यों में भी इस सर्विस को लॉन्च किया जाए।

अकेली नहीं है टेस्ला

गौरतलब है कि टेस्ला दुनिया की पहली रोबोटैक्सी नहीं बना रही। इससे पहले अमेजन की जूक्स कंपनी भी रोबोटैक्सी बना चुकी है और अमेरिका के कई शहरों में उनकी टेस्टिंग हो रही है।

कैसे काम करती है रोबोटैक्सी?

रोबोटैक्सी पूरी तरह से ऑटोमेटेड होती हैं। यह सेंसर, कैमरा, रडार और AI एल्गोरिदम की मदद से बिना ड्राइवर के सुरक्षित रूप से चलने में सक्षम होती हैं। गाड़ी का सिस्टम रास्ते की जानकारी इकट्ठा करता है और बाधाओं को पहचानकर सही दिशा में मार्ग तय करता है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज