Photo - JACEV.com 
ऑटोमोबाइल

दुनिया की पहली सोडियम-आयन बैटरी वाली इलेक्ट्रिक कार, रेंज आपको कर देगी हैरान

मनोज पांडे

दिल्ली: इलेक्ट्रिक कारों (Electric Car) की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इनकी कीमत अधिक होने के कारण उपभोक्ता अभी भी इन्हें खरीदने से परहेज कर रहे हैं। किसी इलेक्ट्रिक कार को बनाने में सबसे बड़ा खर्च उसकी बैटरी (Battery) का होता है। वर्तमान में वाहनों में लिथियम-आयन बैटरी (Lithium-Ion Battery) का उपयोग किया जाता है, लेकिन यह जल्द ही बदल सकता है। चीनी इलेक्ट्रिक कार निर्माता जेएसी ने कम लागत वाली सोडियम-आयन बैटरी (Sodium-Ion Battery) द्वारा संचालित दुनिया का पहला इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया है।

एक बार चार्ज करने पर जा सकती है 250 किलोमीटर तक 

इन बैटरियों के इस्तेमाल से भविष्य (Future) के इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 10% तक कम की जा सकती है। सोडियम-आयन बैटरी सस्ते कच्चे माल का उपयोग करती हैं और ईवी निर्माताओं को मौजूदा तकनीकों का ऑप्शन (Option) प्रदान कर सकती हैं जो प्रमुख घटकों के रूप में लिथियम और कोबाल्ट (Cobalt) पर निर्भर करती हैं। एक रिपोर्ट में बताया कि सोडियम-आयन बैटरी बीजिंग (Beijing) स्थित स्टार्टअप (Startup) हिना बैटरी टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित की गई थी। JAC EV में 25 किलोवाट (kWh) की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर तक जा सकती है।

डेंसिटी उनके लिथियम-आयन की तुलना में कम

कंपनी ने कहा कि पिछले साल लिथियम कार्बोनेट (Lithum Carbonet) की कीमत बढ़ने के कारण कई बैटरी निर्माताओं और उपभोक्ताओं को बढ़ते लागत दबाव का सामना करना पड़ा, सोडियम-आयन बैटरी लिथियम-आयन बैटरी का सबसे अच्छा ऑप्शन है, जो बेहतर कॉस्ट, हाई सेफ्टी (High Safety) के साथ-साथ अच्छा परफॉरमेंस देती है। सोडियम-आयन बैटरी का डेंसिटी उनके लिथियम-आयन की तुलना में कम होता है। इन बैटरियों में टेम्प्रेचर और चार्जिंग गति जैसे लाभ हैं। इस बीच, चीन की इलेक्ट्रिक कार निर्माता BYD  विदेशों में विस्तार कर रही है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज