ऑटोमोबाइल सेक्टर (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

दशहरा-दिवाली से ऑटो सेक्टर में आया बूस्ट, पेट्रोल वाहनों का जलवा कायम, नागपुर में EV की बढ़ी डिमांड

Automobile Sector अक्टूबर माह में पॉजिटिव मूड आ गया। इस वर्ष जनवरी के बाद अक्टूबर माह में सर्वाधिक वाहन बिक्री दर्ज की गई। नागपुर में तीनों आरटीओ मिलाकर बिक्री का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच गया है।

प्रिया जैस

Nagpur Auto-Sector: एक ही माह में दशहरा-दिवाली होने का बंपर लाभ ऑटो सेक्टर को मिला। इतना ही नहीं, जीएसटी कम होने से खरीदारों की मानसिकता भी सकारात्मक हुई। ऑटो डीलरों का कहना है कि ये आंकड़े तो उत्साहजनक हैं ही, अभी भी अनेक वाहनों का रजिस्ट्रेशन होना बाकी है। माह के अंत तक अंतिम स्थिति पता चल सकेगा लेकिन एक माह में तीनों आरटीओ मिलाकर 14,987 वाहनों की बिक्री काफी अच्छा सकेत है।

विक्रेताओं को उम्मीद है कि यह ट्रेंड आगे भी जारी रहेगा क्योंकि वाहनों की कीमतों में भारी कमी आई है और लोग नए वाहन खरीदने के लिए प्रेरित होंगे। सितंबर बहुत अधिक सकारात्मक दिखाई नहीं दिया। अक्टूबर काफी उफान के साथ शुरुआत कर चुका था। अब 22 तारीख तक रिकॉर्ड भी बना चुका है। टू- व्हीलर सेगमेंट से लेकर फोर-व्हीलर तक की अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिली। डीलरों की मानें तो इस महीने ने काफी ‘ग्रोथ’ दिया।

आरटीओ रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा बढ़ेगा

विदर्भ ऑटोमोबाइल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज पांडे कहते हैं कि लोगों की सोच में काफी बदलाव आया है। हालांकि लंबी चली बारिश से ग्रामीण भागों में बहुत ज्यादा उठाव देखने को नहीं मिला परंतु इस बार दिवाली का बाजार काफी अच्छा रहा है। अभी भी डीलरों के पास काफी बुकिंग है जिसे आगे डिलीवरी दी जाएगी। कई लोगों ने लेट निर्णय लिया जिसके कारण दिवाली पर उन्हें वाहन नहीं मिल पाए। वाहनों की आपूर्ति एक मुख्य समस्या बनी है। लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ रहा है। अनेक मॉडल मार्केट में उपलब्ध नहीं था लेकिन लोगों ने बुकिंग कराई है। इसलिए आरटीओ रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा।

अब तक 1,29, 882 वाहन बिके

इस पूरे वर्ष को देखें तो नागपुर में तीनों आरटीओ मिलाकर बिक्री का आंकड़ा एक लाख से ऊपर पहुंच गया है। चालू वर्ष में अब तक 1,29,882 वाहनों की बिक्री हो चकुी है। यह पहले की तुलना में बेहतर है। आरटीओ के आंकड़े बताते हैं कि 22 अक्टूबर तक एमएच-49 में सर्वाधिक 55,959 वाहनों का पंजीयन हुआ। इसके बाद एमएच-40 में 48,296 वाहन धारकों ने वाहनों का पंजीयन कराया। एमएच-31 में अब वाहनों का रजिस्ट्रेशन कम हो गया है। यहां पर चालू वर्ष में 24,627 वाहन पंजीकृत हुए।

हर दूसरे व्यक्ति के पास वाहन

नागपुर जिले की वोटर लिस्ट देखी जाए तो जिले में लगभग 45-46 लाख वोटर हैं। आरटीओ के आंकड़े बताते हैं कि जिले में वर्तमान में वाहनों की संख्या 24,78,780 पहुंच चुकी है। स्पष्ट है कि अब लगभग हर दूसरे वयस्क के पास वाहन उपलब्ध हो गया है। वाहन आज छात्र से लेकर कामकाजी तक के लिए जरूरत बन चुके हैं। यही कारण है कि आज प्रत्येक घर में वाहनों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

नागपुर में ईवी की बिक्री बढ़ी

आरटीओ आधारित वाहनों की संख्या

  • 8,52,386 वाहन एमएच-49 में
  • 8,74,766 वाहन एमएच-40 में
  • 7,51,628 वाहन एमएच-31 में
  • 24,78,780 नागपुर जिले में अब तक कुल वाहन
  • 1,29, 882 वाहन वर्ष 25 में बिके

इस प्रकार बढ़ते चले गए वाहन

माह एमएच-49 एमएच-40 एमएच-31
जनवरी 7161 6228 2820
फरवरी 4610 4337 1954
मार्च 5797 5022 2523
अप्रैल 5918 5264 2443
मई 5237 4474 2216
जून 5365 4470 2326
जुलाई 5752 4541 2473
अगस्त 5862 4410 2660
सितंबर 5109 4167 2260
अक्टूबर 6369 5582 3036
चालू वर्ष में बिक्री 56959 48296 24627

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस