Ducati Scrambler 1100 किस कारण से हुई बंद। (सौ. Ducati) 
ऑटोमोबाइल

Ducati Scrambler 1100 भारत से बंद, जानें वजहें और भविष्य की संभावनाएं

दोपहिया बाजार में उत्सर्जन मानकों की सख्ती के चलते बाइक्स का सफर थम रहा है। अब इस सूची में डुकाटी की पॉपुलर Scrambler 1100 का नाम भी जुड़ गया है।

सिमरन सिंह

भारतीय दोपहिया बाजार में उत्सर्जन मानकों की सख्ती के चलते कई बाइक्स का सफर थम रहा है। अब इस सूची में डुकाटी की पॉपुलर Scrambler 1100 का नाम भी जुड़ गया है। कंपनी ने इसे अपनी आधिकारिक वेबसाइट से हटा लिया है, जिससे साफ हो गया है कि अब यह बाइक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगी।

पुराना इंजन बना सबसे बड़ा कारण

Scrambler 1100 को बंद किए जाने की मुख्य वजह इसका 1079cc L-Twin इंजन है, जो Euro 5+ यानी OBD-2B उत्सर्जन मानकों पर खरा नहीं उतरता। यह इंजन सबसे पहले 2009 में Hypermotard और Monster 1100 में इस्तेमाल हुआ था। बाद में Scrambler 1100 के लिए इसे रीट्यून किया गया।

इंजन अपडेट करना होता महंगा सौदा

इस पुराने इंजन को नए एमिशन नॉर्म्स के अनुसार अपडेट करना कंपनी के लिए एक महंगा और तकनीकी रूप से जटिल कार्य होता। खासतौर पर तब, जब Scrambler 1100 की बिक्री खुद ही सीमित रही हो। इस लिहाज से इसे बंद करना ही कंपनी के लिए ज्यादा फायदेमंद रहा।

महंगी कीमत ने भी घटाई डिमांड

Scrambler 1100 की एक्स-शोरूम कीमत ₹13.40 लाख से ₹16 लाख तक थी, जिससे यह प्रीमियम सेगमेंट की बाइक बन गई। इस रेंज में ग्राहकों को ज्यादा पावर और फीचर्स वाली बाइक्स उपलब्ध थीं, जिससे इसकी मांग धीरे-धीरे घटती चली गई।

Scrambler 1100 की टेक्निकल खूबियां

यह बाइक 1079cc ऑयल-कूल्ड इंजन के साथ आती थी जो 86 hp की पावर और 88 Nm का टॉर्क जनरेट करता था। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, राइड-बाय-वायर तकनीक, राइडिंग मोड्स और सुरक्षा फीचर्स जैसे एलिमेंट्स शामिल थे।

भविष्य में क्या होगी वापसी?

कंपनी ने फिलहाल Scrambler 1100 का कोई अपडेटेड वर्जन पेश नहीं किया है। हालांकि, भविष्य में डुकाटी Scrambler लाइनअप को 803cc इंजन तक सीमित रखते हुए नए, हल्के और मॉडर्न वर्जन लाने पर ध्यान दे सकती है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए