Caste on Vehicle (Source. X) 
ऑटोमोबाइल

गाड़ी पर जाति लिखी तो पड़ेगा भारी, 5,000 का चालान और जेल तक की नौबत

Car Sticker Penalties: सड़कों पर आपने अक्सर ऐसी गाड़ियां देखी होंगी जिन पर Caste या समाज का नाम बड़े गर्व से लिखा होता है। कई लोग इसे अपनी पहचान समझते हैं, लेकिन अब यही आदत आपको महंगी पड़ सकती है।

सिमरन सिंह

Rules on Displaying Caste on Vehicles: सड़कों पर आपने अक्सर ऐसी गाड़ियां देखी होंगी जिन पर जाति या समाज का नाम बड़े गर्व से लिखा होता है। कई लोग इसे अपनी पहचान समझते हैं, लेकिन अब यही आदत आपको महंगी पड़ सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों पर सख्ती शुरू कर दी है और भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

कानून क्या कहता है? जानिए पूरा नियम

मोटर वाहन अधिनियम 1988 और केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 के अनुसार, वाहन की नंबर प्लेट पर केवल रजिस्ट्रेशन नंबर ही लिखा होना चाहिए। नियम 50 साफ तौर पर बताता है कि नंबर प्लेट पर किसी भी तरह का नाम, स्टिकर या अतिरिक्त शब्द लिखवाना गैरकानूनी है। अगर कोई व्यक्ति नंबर प्लेट के साथ छेड़छाड़ करता है, तो धारा 192 के तहत पहली बार में ₹5,000 का जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, दोबारा गलती करने पर ₹10,000 तक का जुर्माना या एक साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है।

सिर्फ नंबर प्लेट नहीं, गाड़ी की बॉडी पर भी रोक

कई लोग गाड़ी के पीछे के शीशे या बॉडी पर भी जाति सूचक शब्द लिखवाते हैं। पुलिस इसे भी नियमों का उल्लंघन मानती है। धारा 177 और 179(1) के तहत इस तरह की अनधिकृत लिखावट या स्टिकर पर ₹1,000 से ₹2,500 तक का चालान काटा जा सकता है। उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में इसको लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। नोएडा और गाजियाबाद में हजारों गाड़ियों पर इसी वजह से चालान किए जा चुके हैं।

सरकार ने क्यों लगाया है बैन?

सरकार का मानना है कि गाड़ियों पर जाति लिखना सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकता है। इसके अलावा, नंबर प्लेट पर अतिरिक्त चीजें होने से दुर्घटना या अपराध के समय वाहन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी वाहनों के लिए HSRP (High Security Registration Plate) अनिवार्य किया गया है, ताकि पहचान आसान हो और नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।

अब बचना मुश्किल, टेक्नोलॉजी कर रही पकड़ आसान

आज के समय में ई-चालान और ट्रैफिक मॉनिटरिंग ऐप्स की मदद से पुलिस के लिए नियम तोड़ने वालों को पकड़ना बेहद आसान हो गया है। कैमरे और डिजिटल सिस्टम तुरंत ऐसी गाड़ियों की पहचान कर लेते हैं।

छोटी गलती, बड़ा नुकसान

अगर आपकी गाड़ी पर भी जाति या कोई अन्य नाम लिखा है, तो तुरंत हटा दें। वरना यह छोटी सी लापरवाही आपको भारी जुर्माना और कानूनी परेशानी में डाल सकती है।

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं