Diwali पर Maruti Suzuki कि सेल। Source. Maruti Suzuki
ऑटोमोबाइल

Dhanteras 2026: Maruti Suzuki को त्योहारी सीजन में मिली जबरदस्त डिमांड, 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीं

Maruti Suzuki Sales 2026: दिवाली और धनतेरस पर Maruti Suzuki कि सेल में काफी बढ़ा फर्क देखा गया है। जिसमें कंपनी इन अपने सेल के आकंड़े ग्राहकों के सामने रखें है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Maruti Suzuki ने गणेश चतुर्थी से 6 नवंबर तक कंपनी 4 लाख गाड़ियां बेच है।

  • पिछले साल गणेश चतुर्थी से इसी अवधि में 3.46 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी।

  • अपडेटेड Baleno और नई Brezza को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Maruti Dhanteras Delivery: दिवाली और धनतेरस के मौके पर कार खरीदने वालों की भीड़ का फायदा Maruti Suzuki को मिलता दिख रहा है। कंपनी ने इस त्योहारी सीजन में बिक्री के मामले में मजबूत प्रदर्शन किया है। Maruti Suzuki के मार्केटिंग एंड सेल्स विभाग के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने बताया है कि गणेश चतुर्थी से 6 नवंबर तक कंपनी 4 लाख से ज्यादा गाड़ियां बेच चुकी है। वहीं धनतेरस पर करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की उम्मीद जताई गई थी।

कंपनी ने यह भी बताया है कि पिछले साल गणेश चतुर्थी से इसी अवधि में 3.46 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। इस बार बिक्री का आंकड़ा बढ़ा है जो त्योहारी सीजन में ग्राहकों की मजबूत मांग को दिखाता है।

धनतेरस पर एक दिन में 30 हजार गाड़ियों की डिलीवरी

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मारुति सुजुकी ने 6 नवंबर यानी धनतेरस के दिन करीब 30,000 गाड़ियों की डिलीवरी की है। वहीं कंपनी के लिए यह त्योहारी सीजन का बड़ा आंकड़ा है। लेकिन कंपनी की बिक्री का प्रदर्शन सिर्फ एक दिन तक सीमित नहीं रहा। गणेश चतुर्थी से 6 नवंबर तक 4 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री हुई। वहीं मारुति के अक्टूबर 2026 के आधिकारिक आंकड़े भी मजबूत मांग की ओर इशारा करते हैं। कंपनी ने इस महीने कुल 2,76,120 गाड़ियां बेचीं जो उसका अब तक का सबसे ज्यादा मासिक बिक्री आंकड़ा है।

Baleno और Brezza की मांग ने बढ़ाई रफ्तार

कंपनी ने जानकारी में बताया है कि अपडेटेड Baleno और नई Brezza को ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 5 सितंबर को लॉन्च हुई नई Baleno की बिक्री दो महीने में 50,000 यूनिट के पार पहुंच गई। वहीं, Brezza की बिक्री भी 70,000 यूनिट से ज्यादा बताई गई है।

Brezza के तीनों पावरट्रेन विकल्पों को ग्राहक पसंद कर रहे हैं। कंपनी के बताए बुकिंग आंकड़ों यह भी बताते है कि अंडरबॉडी CNG मॉडल की हिस्सेदारी 41%, टर्बो इंजन की 33% और 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन की 26% है। यानी बुकिंग में CNG वेरिएंट की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है।

छोटी कारों और SUV की बिक्री में भी तेजी

मारुति ने बताया है कि अप्रैल से अक्टूबर के बीच छोटी कारों की बिक्री में 38% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी का मानना है कि GST 2.0 के बाद इस सेगमेंट में मांग को मजबूती मिली है। वहीं गणेश चतुर्थी से धनतेरस के बीच SUV की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले करीब 33% की वृद्धि बताई गई है। कुल मिलाकर देखा जा रहा है कि छोटी कारों और SUV दोनों सेगमेंट में मांग कंपनी के लिए सकारात्मक संकेत है। लेकिन ग्राहकों की पसंद के साथ-साथ समय पर गाड़ियों की डिलीवरी करना भी कंपनी के लिए अहम रहेगा।

वोटर लिस्ट से कट गया नाम? दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में चुनाव आयोग ने दिया दोबारा जुड़वाने का मौका

UP-बिहार जाने वाली ट्रेनों में बढ़ी भीड़, रेलवे को चलानी होंगी और स्पेशल ट्रेनें; उधना से चलेगी जनरल ट्रेन

कभी कांग्रेस तो कभी BJP, सत्ता के साथ क्यों खड़े दिखते हैं बड़े उद्योगपति? समझें राजनीति और व्यापार का समीकरण

IIT खड़गपुर, BHU और दिल्ली की पहल, रोबोटिक्स, हेल्थ और शिक्षा में दिखेगा AI का जलवा, आत्मनिर्भर बनने की तैयारी

'मेरी मौत का जिम्मेदार सिस्टम और भू-माफिया', आखिर कौन थीं झारखंड की आदिवासी लीडर निशा भगत