Maruti ने अपनी नई CNG लाइन को पेश किया है। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

CNG कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Swift, Dzire और Baleno अब ऑटोमैटिक, माइलेज भी दमदार

Maruti Automatic CNG Cars: Maruti Suzuki ने Swift, Dzire और Baleno के ऑटोमैटिक CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। जो कमाल के फीचर्स के साथ आ रहा है। वहीं इसमें रंग को भी खास रखा गया है।

सिमरन सिंह

Swift Dzire Baleno CNG AMT: Maruti Suzuki ने CNG कार खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट किया है। बता दें कि कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के ऑटोमैटिक CNG वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। इन तीनों कारों में कंपनी की S-CNG टेक्नोलॉजी के साथ AMT (Automated Manual Transmission) का कॉम्बिनेशन दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि अब ग्राहकों को CNG की बचत के साथ ऑटोमैटिक ड्राइविंग की सुविधा भी मिलेगी। वहीं कंपनी ने इन्हें अपनी नई Auto Green Mission पहल के तहत पेश किया है।

तीनों कारों की कीमत और माइलेज

Maruti Suzuki ने इसको लेकर जानकारी दी है कि Swift CNG AMT की कीमत ₹7.92 लाख, Baleno CNG AMT की ₹8.32 लाख और Dzire CNG AMT की शुरुआती कीमत ₹8.53 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। लेकिन लॉन्च इवेंट में बताई गई कीमतों को कंपनी ने स्पेशल फेस्टिव प्राइस बताया है इसलिए इन्हें शुरुआती कीमत माना जाना चाहिए। वहीं माइलेज के मामले में Dzire सबसे आगे है। इसका दावा किया गया CNG माइलेज 36.47 किमी/किग्रा है। Swift CNG AMT 35.34 किमी/किग्रा और Baleno CNG AMT 34.47 किमी/किग्रा की फ्यूल एफिशिएंसी देती है।

मॉडलबॉडी स्टाइलदावा किया गया CNG माइलेज
Dzireकॉम्पैक्ट सेडान36.47 किमी/किग्रा
Swiftहैचबैक35.34 किमी/किग्रा
Balenoप्रीमियम हैचबैक34.47 किमी/किग्रा

CNG के साथ अब ऑटोमैटिक का आराम

नई कारों की सबसे बड़ी खासियत CNG और AMT का कॉम्बिनेशन है। वहीं शहरों में बार-बार गियर बदलने और ट्रैफिक में क्लच दबाने से परेशान ड्राइवरों के लिए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ज्यादा सुविधाजनक हो सकता है। साथ ही CNG सिस्टम में IGS फंक्शन भी शामिल किया गया है जिसका उद्देश्य फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर करना है। साथ ही Swift को मारुति के एरिना नेटवर्क के तहत पेश किया गया है जबकि Baleno Nexa रिटेल नेटवर्क का हिस्सा है। वहीं कंपनी ने लॉन्च इवेंट में दोनों कारों को लाल रंग में प्रदर्शित किया।

Maruti की CNG रणनीति को मिलेगा और बढ़ावा

Maruti Suzuki के बारे में बताए तो पहले से ही भारत में सबसे बड़ा फैक्ट्री-फिटेड CNG पोर्टफोलियो रखने वाली कंपनियों में शामिल है। इसकी S-CNG रेंज में WagonR, Celerio, Swift, Dzire, Baleno, Fronx, Brezza, Ertiga और XL6 जैसे मॉडल शामिल हैं।

कंपनी के CNG वाहनों की बिक्री भी बढ़ी है। FY 2025-26 में Maruti ने करीब 7.46 लाख CNG वाहन बेचे जो पिछले वित्त वर्ष के लगभग 6.20 लाख यूनिट से 22% ज्यादा है। FY 2026-27 की पहली तिमाही में बिक्री करीब 2.2 लाख यूनिट रही जो सालाना आधार पर 58% की बढ़ोतरी है। कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में करीब 9 लाख CNG वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा है। Swift, Dzire और Baleno में AMT जोड़ना इसी CNG पोर्टफोलियो को और विस्तार देने की दिशा में बड़ा कदम है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी