Clutch plate में आ सकती है ये खराबी। (सौ. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

जल्दी खराब हो सकती है क्लच प्लेट! जानें ड्राइविंग की ये 5 गलतियां जो डाल सकती हैं भारी असर

कई बार लोग महसूस करते हैं कि कार रिवर्स गियर में अपने आप स्विच हो रही है या फिर गियर शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। यह समस्या ज्यादातर क्लच प्लेट की खराबी के कारण होती है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: आक्लच प्लेट किसी भी कार के ट्रांसमिशन का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है। लेकिन ड्राइविंग के दौरान की गई कुछ सामान्य गलतियां क्लच प्लेट को समय से पहले खराब कर सकती हैं, जिससे कार की परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है और महंगे रिपेयर खर्चे भी बढ़ जाते हैं। कई बार लोग महसूस करते हैं कि कार रिवर्स गियर में अपने आप स्विच हो रही है या फिर गियर शिफ्ट करने में दिक्कत आ रही है। यह समस्या ज्यादातर क्लच प्लेट की खराबी के कारण होती है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में, जिनकी वजह से क्लच प्लेट जल्दी घिस जाती है।

1. क्लच को लगातार दबाकर रखना

अक्सर लोग ट्रैफिक में कार चलाते समय क्लच को आधा दबाकर रखते हैं, जिससे यह तेजी से घिसने लगता है। अगर यह आदत नहीं छोड़ी तो क्लच जल्द खराब हो जाएगा और आपको महंगे रिपेयर का सामना करना पड़ेगा।

2. गियर बदलते समय क्लच को पूरी तरह न दबाना

अगर आप गियर बदलते वक्त क्लच को पूरी तरह से नहीं दबाते, तो इससे क्लच प्लेट पर अनावश्यक दबाव पड़ता है और धीरे-धीरे यह खराब होने लगती है। यह समस्या तुरंत महसूस नहीं होती, लेकिन बाद में बड़ी मरम्मत का कारण बन सकती है।

3. अचानक क्लच छोड़ना

झटके से क्लच छोड़ना कार के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे क्लच प्लेट पर जोरदार झटका पड़ता है और इसके घिसने की संभावना बढ़ जाती है। अगर इस आदत को नहीं बदला गया तो क्लच सिस्टम पूरी तरह खराब हो सकता है।

4. क्लच पर पैर रखकर ड्राइव करना

कुछ लोग ड्राइविंग के दौरान लगातार क्लच पर पैर रखे रहते हैं, जिससे क्लच प्लेट पर लगातार दबाव पड़ता है। यह धीरे-धीरे घिसने लगता है और समय से पहले खराब हो जाता है।

5. क्लच का ओवरयूज करना

बिना जरूरत बार-बार क्लच दबाने से यह तेजी से घिसने लगता है। ट्रैफिक में या रेड लाइट पर क्लच को लगातार दबाए रखना इसकी लाइफ को कम कर सकता है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कैसे बचा सकते हैं क्लच प्लेट को खराब होने से?

  • क्लच को जरूरत पड़ने पर ही दबाएं।
  • गियर बदलते समय क्लच को पूरी तरह दबाकर ही शिफ्ट करें।
  • क्लच को धीरे-धीरे छोड़ें, झटके से नहीं।
  • ड्राइविंग के दौरान क्लच पर पैर न रखें।
  • बार-बार क्लच दबाने की आदत से बचें।

अगर आप इन गलतियों से बचते हैं, तो क्लच प्लेट लंबे समय तक सही काम करेगी और आपको बार-बार रिपेयरिंग का खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

इनके PDA का P पिछड़ा से पंडित हो गया…एक दिन पाकिस्तान कर देंगे, CM योगी बोले- गिरगिट की तरह रंग बदलती है सपा

FIR दर्ज होते ही राहुल गांधी ने खत्म किया धरना, बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम

झारखंड में भर्ती घोटाले पर देवेंद्र महतो का बड़ा ऐलान, 24 अगस्त से ‘भर्ती सुधार यात्रा’, सरकार को दी चेतावनी