Car Toilet (Source. Gemini) 
ऑटोमोबाइल

लंबी ड्राइव में बार-बार रुकना खत्म, अब कार में ही मिलेगा Toilet, जानिए कितना काम का है ये फीचर

Car With Toilet: ऑटोमोबाइल दुनिया में एक ऐसा आइडिया सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चीनी कार निर्माता Seres ने एक अनोखा पेटेंट फाइल किया है, जिसमें इन-व्हीकल टॉयलेट।

सिमरन सिंह

Vehicle Toilet: ऑटोमोबाइल दुनिया में एक ऐसा आइडिया सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। चीनी कार निर्माता Seres ने एक अनोखा पेटेंट फाइल किया है, जिसमें "इन-व्हीकल टॉयलेट" यानी कार के अंदर ही टॉयलेट की सुविधा देने का प्रस्ताव रखा गया है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर खासतौर पर लंबी यात्रा, कैंपिंग और कार में रहने जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इस सिस्टम में टॉयलेट कार की पैसेंजर सीट के नीचे फिट रहेगा और जरूरत पड़ने पर बाहर निकल आएगा। यानी अब हाईवे पर बार-बार गाड़ी रोकने की परेशानी खत्म हो सकती है।

वॉयस कमांड से होगा कंट्रोल

इस पेटेंट की सबसे खास बात यह है कि Toilet को वॉयस कमांड के जरिए भी एक्टिव किया जा सकता है। यानी आपको सिर्फ बोलना होगा और सिस्टम काम करने लगेगा। इसके अलावा एक बटन का ऑप्शन भी दिया जाएगा, जिससे इसे आसानी से बाहर निकाला जा सकेगा। साथ ही, इसमें एक एडवांस वेंटिलेशन सिस्टम भी शामिल होगा, जिसमें फैन और एग्जॉस्ट पाइप लगे होंगे। इसका उद्देश्य कार के अंदर बदबू को फैलने से रोकना और उसे बाहर निकालना है।

वेस्ट मैनेजमेंट का खास सिस्टम

इस इन-कार Toilet में वेस्ट को स्टोर करने के लिए एक अलग टैंक दिया जाएगा, जिसे बाद में मैन्युअली खाली करना होगा। इसके अलावा, इसमें हीटिंग एलिमेंट्स भी होंगे, जो वेस्ट को सुखाने और उसकी दुर्गंध को कम करने में मदद करेंगे। जब टॉयलेट का उपयोग नहीं किया जाएगा, तो यह पूरी तरह सीट के नीचे छिप जाएगा, जिससे कार के अंदर स्पेस की कोई कमी महसूस नहीं होगी।

क्या बाजार में आएगी ऐसी कार?

फिलहाल Seres ने इस फीचर के साथ किसी कार को लॉन्च करने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह तकनीक कब तक सड़कों पर दिखेगी। लेकिन यह जरूर साफ है कि कंपनी नए और अलग आइडियाज पर काम कर रही है, ताकि ग्राहकों को कुछ हटकर अनुभव दिया जा सके।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयोग

कार के अंदर टॉयलेट का कॉन्सेप्ट पूरी तरह नया नहीं है। 1950 के दशक में Rolls-Royce Silver Wraith जैसी लग्जरी कार में भी टॉयलेट और टीवी जैसी सुविधाएं दी गई थीं। इससे पता चलता है कि कंपनियां लंबे समय से यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए नए प्रयोग करती रही हैं।

Seres की बढ़ती पहचान

Seres मुख्य रूप से इलेक्ट्रिक SUV बनाने के लिए जानी जाती है। इसकी सब-ब्रांड Aito भी एडवांस फीचर्स वाली गाड़ियों के लिए मशहूर है। कंपनी का फोकस अब सिर्फ चीन तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट जैसे बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत करने पर है।

Cyber Fraud: ऑनलाइन स्कैम के बाद कैसे बचाएं पैसे? 1930 पर कॉल से लेकर ऑनलाइन शिकायत तक जानें जरूरी बातें

राहुल गांधी को री-लॉन्च करने के चक्कर में हो रहा पार्टी का नुकसान, कांग्रेस पर बरसे संजय निरुपम

युवाओं को विकास और विरासत को साथ लेकर आगे बढ़ना होगा, राही मासूम रजा की जन्म शताब्दी पर बोले LG मनोज सिन्हा

महाराष्ट्र के येवला से बांग्लादेश पहुंचा शीरे का माल, मध्य रेल को मिला 1.11 करोड़ रुपये का राजस्व

जामिया में छात्र संघ चुनाव को लेकर क्यों गरमाया माहौल? विरोध के बाद ऑफलाइन पढ़ाई ठप, ऑनलाइन क्लास शुरू