Tesla (Source. Tesla) 
ऑटोमोबाइल

Tesla ला रही 6-सीटर धांसू SUV, एक चार्ज में चलेगी 750KM

Tesla Model Y L India: Tesla अब भारतीय बाजार में अपनी नई और बड़ी SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपनी 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y L को पेश कर सकती है।

सिमरन सिंह

Tesla SUV Launch India: इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली दिग्गज कंपनी Tesla अब भारतीय बाजार में अपनी नई और बड़ी SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपनी 6-सीटर इलेक्ट्रिक SUV Tesla Model Y L को पेश कर सकती है। यह मौजूदा Model Y का लंबा वर्जन होगा, जिसमें ज्यादा स्पेस और तीन लाइन की सीटिंग दी जाएगी।

फैमिली के लिए खास डिजाइन

नई SUV को खासतौर पर उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिन्हें बड़ी और आरामदायक फैमिली कार चाहिए। इसमें 2+2+2 का सीटिंग लेआउट मिलेगा, यानी 6 लोग आराम से सफर कर सकेंगे। दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स दी जाएंगी, जो हीटेड और वेंटिलेटेड होंगी। वहीं तीसरी लाइन में भी हीटेड सीट्स का फीचर मिलेगा, जिससे पीछे बैठने वालों को भी प्रीमियम अनुभव मिलेगा।

पहले मॉडल की बिक्री रही कमजोर

भारत में Tesla पहले से Tesla Model Y का स्टैंडर्ड वर्जन बेच रही है, जिसे 2025 में लॉन्च किया गया था। हालांकि कंपनी की बिक्री उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पूरे साल में सिर्फ 227 यूनिट ही बिक सकीं, जबकि लक्ष्य 2,500 यूनिट का था। कम डिमांड के चलते कंपनी को ₹2 लाख तक का डिस्काउंट भी देना पड़ा।

चीन से होगी इम्पोर्ट

नई Tesla Model Y L फिलहाल चीन के शंघाई प्लांट में तैयार की जा रही है और वहीं से इसे भारत में इम्पोर्ट किया जाएगा। ज्यादा इम्पोर्ट ड्यूटी के कारण इसकी कीमत ऊंची रह सकती है, जो बिक्री पर असर डाल सकती है। फिर भी कंपनी को उम्मीद है कि नया वेरिएंट ग्राहकों को आकर्षित करेगा।

दमदार रेंज और जबरदस्त स्पीड

फीचर्स की बात करें तो इस SUV में 82 kWh की बैटरी दी जाएगी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 751 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें ड्यूल मोटर और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलेगा, जिससे यह कार सिर्फ 4.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 201 किमी/घंटा बताई जा रही है।

BYD से मिल रही कड़ी टक्कर

ग्लोबल मार्केट में Tesla को कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। खासकर चीन की कंपनी BYD बिक्री के मामले में आगे निकल चुकी है। ऐसे में Tesla नए मॉडल और अपडेट्स के जरिए अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

SUV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

अगर Tesla Model Y L भारत में लॉन्च होती है, तो यह Tesla की दूसरी बड़ी पेशकश होगी। खासकर बड़ी फैमिली SUV सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाएगा।

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 17 राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत