EV और Hybrid को क्यो लोगं पसंद कर रहे। Source. Pixabay
ऑटोमोबाइल

Car Fuel Share: पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी में बड़ी गिरावट, EV और हाइब्रिड गाड़ियों की मांग बढ़ी

Car Fuel Share: भारत में कार खरीदने वालों की पसंद बदलती नजर आ रही है। जिसमें ग्राहक अब इलेक्ट्रिक कारों और हाइब्रिड गाड़ियों की तरह ज्यादा जा रहे है।

सिमरन सिंह

India Fuel Preference: भारत में कार खरीदने वालों की पसंद धीरे-धीरे बदलती जा रही है। बता दें कि सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक कारों और हाइब्रिड गाड़ियों की बाजार हिस्सेदारी बढ़ी है जबकि पेट्रोल कारों का हिस्सा पिछले साल के मुकाबले कम हुआ है। देखा जा रहा है कि फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी में सबसे ज्यादा 2.71 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं पेट्रोल कारों की हिस्सेदारी 5.91 प्रतिशत अंक नीचे आई। लेकिन कुल हिस्सेदारी के मामले में पेट्रोल कारें अब भी थोड़ी आगे हैं।

सितंबर में किस फ्यूल वाली कार की कितनी हिस्सेदारी रही?

FADA के आंकड़ों में बताया गया है सितंबर 2025 और सितंबर 2026 के बीच कारों के रजिस्ट्रेशन में फ्यूल के हिसाब से यह बदलाव हुआ:

फ्यूल का प्रकारसितंबर 2025सितंबर 2026बदलाव
पेट्रोल/एथेनॉल47.18%41.27%-5.91 अंक
डीजल17.76%17.74%-0.02 अंक
CNG/LPG22.02%23.11%1.9 अंक
हाइब्रिड7.30%9.44%2.14 अंक
इलेक्ट्रिक (EV)5.74%8.45%2.71 अंक

देखा जा रहा है कि यहां हिस्सेदारी में बदलाव का मतलब कुल कार रजिस्ट्रेशन में किसी फ्यूल की भागीदारी बढ़ना या घटना है। इससे यह जरूरी नहीं कि उस फ्यूल वाली कारों की बिक्री की संख्या भी उतने ही अनुपात में कम हुई हो।

EV और हाइब्रिड कारों की हिस्सेदारी क्यों बढ़ रही है?

वहीं सितंबर 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 8.45% तक पहुंच गई जबकि हाइब्रिड कारों का हिस्सा 9.44% रहा। हाइब्रिड कारों में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी होती है जो ड्राइविंग के दौरान ईंधन की खपत कम करने में मदद कर सकती है। वहीं पूरी तरह इलेक्ट्रिक कारें बैटरी से चलती हैं। इस बदलाव के बीच कार कंपनियां अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से पेट्रोल, CNG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक मॉडल पेश कर रही हैं। इससे ग्राहकों को विकल्प मिल रहे हैं हालांकि खरीदने से पहले कीमत, रोजाना की दूरी और चार्जिंग की सुविधा जैसे पहलुओं पर विचार करना जरूरी है।

अगस्त में वैकल्पिक फ्यूल आगे थे, सितंबर में बदला रुझान

देखा गया है कि अगस्त 2026 में CNG/LPG, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों की संयुक्त हिस्सेदारी 41.95% रही थी जो पेट्रोल की 40.85% हिस्सेदारी से ज्यादा थी। लेकिन सितंबर में पेट्रोल की हिस्सेदारी 41.27% पर पहुंच गई जबकि इन तीनों श्रेणियों का संयुक्त हिस्सा 41% रहा इसका मतलब है कि बाजार में बदलाव जारी है लेकिन पेट्रोल कारों की जगह वैकल्पिक फ्यूल वाली गाड़ियों ने पूरी तरह नहीं ली है। ऐसे में आने वाले महीनों में ग्राहकों की पसंद और नए मॉडल इस प्रतिस्पर्धा की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

INDIA Bloc Protest LIVE: कॉन्स्टीट्यूशन क्लब से बाराखंभा रवाना; केरल विधानसभा में CEC को हटाने का प्रस्ताव

दिवाली पर दिल्ली में पटाखे जलेंगे या नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने हर बातों पर विस्तार से की चर्चा; जानिए अपडेट

कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम के खिलाफ FIR दर्ज, JNU की 11 छात्राओं ने लगाए थे आरोप, BJP का प्रदर्शन

जंतर-मंतर अब धरना स्थल नहीं...गृह मंत्रालय की सिफारिश पर बड़ा फैसला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया आदेश

CJP से बातचीत से कतरा रही दिल्ली पुलिस! प्रोटेस्ट परमिशन पर सौरव दास के खुलासे से मची हलचल