Denza Z9 GT में क्या है खास। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

भारत में लॉन्च हुई BYD की लग्जरी कार कंपनी Denza, 90 लाख रुपये से शुरू हुई कीमत, Z9 GT भी हुई पेश

Denza Cars India: BYD की प्रीमियम कार ब्रांड Denza ने 13 नवंबर 2026 को भारत में एंट्री कर ली है। कंपनी ने शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक कारें पेश की हैं D9 लग्जरी MPV और Z9 GT परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • YD की प्रीमियम कार ब्रांड Denza ने 13 नवंबर 2026 को भारत में एंट्री कर ली है।

  • इनकी कीमतें 90 लाख रुपये और करीब 1.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई हैं।

  • Denza का फोकस आम बजट की कारों के बजाय प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट पर है।

Denza Z9 GT Launch: भारत के लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बाजार में एक नया नाम जुड़ गया है। वहीं BYD की प्रीमियम कार ब्रांड Denza ने 13 नवंबर 2026 को भारत में एंट्री कर ली है। बता दें कि कंपनी ने शुरुआत में दो इलेक्ट्रिक कारें पेश की हैं D9 लग्जरी MPV और Z9 GT परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार। इनकी कीमतें क्रमशः 90 लाख रुपये और करीब 1.57 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई हैं। जिसका सीधा मतलब है कि Denza का फोकस आम बजट की कारों के बजाय प्रीमियम और लग्जरी सेगमेंट पर है।

Denza D9: 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV की कीमत 90 लाख रुपये

Denza D9 के बारे में बताए तो कंपनी की लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है जिसमें सात लोगों के बैठने की जगह मिलती है। इसका मुकाबला भारत में MG M9 और Toyota Vellfire जैसी प्रीमियम MPV से होगा। इसमें दूसरी लाइन में कैप्टन सीट्स दी गई हैं जिनमें पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मसाज जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं D9 में 115kWh बैटरी पैक दिया गया है और कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 730 किलोमीटर तक चल सकती है। यह रेंज NEDC टेस्टिंग साइकिल पर आधारित है इसलिए वास्तविक इस्तेमाल में दूरी अलग हो सकती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपये रखी गई है।

Denza Z9 GT: 1.57 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रिक कार

Denza की दूसरी पेशकश Z9 GT है जो एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक शूटिंग ब्रेक कार है। इसका डिजाइन पारंपरिक सेडान से अलग है। इसमें पीछे की तरफ लंबा और ढलान वाला रूफलाइन डिजाइन मिलता है जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसमें 122.5kWh बैटरी पैक और तीन इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। वहीं कंपनी ने बताया है कि इनका संयुक्त आउटपुट 1,156hp है।

कार महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी दावा की गई रेंज 670 किलोमीटर तक है। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.57 करोड़ रुपये रखी गई है। दोनों कारों की बुकिंग शुरू हो चुकी है।

छह शहरों में खुलेंगे Denza के शोरूम

जानकारी में बताया जा रहा है कि Denza भारत में BYD के मौजूदा शोरूम से अलग अपना डेडिकेटेड डीलरशिप नेटवर्क तैयार करेगी। कंपनी की शुरुआती योजना गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में शोरूम शुरू करने की है। इसका मतलब है कि फिलहाल ब्रांड की पहुंच चुनिंदा बड़े शहरों तक ही रहेगी।

Denza की एंट्री से भारत के महंगे इलेक्ट्रिक कार बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। लेकिन इसकी दोनों कारों की कीमत को देखते हुए ये मास-मार्केट ग्राहकों के बजाय लग्जरी कार खरीदने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई हैं। अब देखना होगा कि भारतीय ग्राहक इन नई प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों को कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म