Car Tyre (Source. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

नई कार के लिए टायर खरीद रहे हैं? इन 4 बातों पर ध्यान नहीं दिया तो बाद में होगा पछतावा

Car Tyre Tips: कार की परफॉर्मेंस की बात होती है, तो लोग सबसे पहले इंजन की ताकत पर ध्यान देते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि सड़क से सीधा संपर्क केवल टायर का होता है।

सिमरन सिंह

Understand Tyre Size Code: अक्सर जब कार की परफॉर्मेंस की बात होती है, तो लोग सबसे पहले इंजन की ताकत पर ध्यान देते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि सड़क से सीधा संपर्क केवल टायर का होता है। अच्छे टायर न सिर्फ गाड़ी की पकड़ मजबूत रखते हैं, बल्कि ब्रेकिंग, माइलेज और राइड कम्फर्ट पर भी सीधा असर डालते हैं। इसलिए नए टायर खरीदते समय थोड़ी समझदारी बेहद जरूरी है। गलत चुनाव बाद में जेब पर भारी पड़ सकता है।

टायर साइज और कोड को सही तरीके से समझें

हर टायर की साइड पर एक कोड लिखा होता है, जैसे 215/60R17। यह सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि आपकी गाड़ी के लिए सही साइज की पहचान है।

  • पहला नंबर (215) टायर की चौड़ाई को मिलीमीटर में दर्शाता है।
  • दूसरा नंबर (60) साइडवॉल की ऊंचाई का अनुपात बताता है। कम रेशियो बेहतर हैंडलिंग देता है, लेकिन सस्पेंशन थोड़ा सख्त महसूस हो सकता है।
  • R का मतलब रेडियल टायर है, जो आजकल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।
  • आखिरी नंबर (17) रिम का साइज इंच में दिखाता है।

हमेशा वही साइज चुनें जो आपकी कार कंपनी ने सुझाया हो। मनमर्जी से साइज बदलना गाड़ी की सेफ्टी और माइलेज दोनों पर असर डाल सकता है।

अपनी ड्राइविंग जरूरत के हिसाब से चुनें टायर

अगर आप ज्यादा शहर में ड्राइव करते हैं, तो कम नॉइज और बेहतर माइलेज वाले टायर चुनें। वहीं, हाईवे या लंबी दूरी के लिए मजबूत ग्रिप और स्थिरता वाले टायर बेहतर रहते हैं। बारिश वाले इलाकों में ऐसे टायर लें जिनका ट्रेड पैटर्न पानी को जल्दी बाहर निकाल सके।

UTQG रेटिंग से जानें असली क्वालिटी

टायर पर UTQG रेटिंग दी होती है, जिससे उसकी टिकाऊपन, पकड़ और गर्मी सहने की क्षमता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

  • ज्यादा ट्रेडवियर नंबर मतलब लंबी उम्र।
  • ट्रैक्शन रेटिंग AA, A, B या C में होती है AA सबसे बेहतर मानी जाती है।
  • टेम्परेचर रेटिंग बताती है कि टायर गर्मी को कितनी अच्छी तरह संभाल सकता है।

इन रेटिंग्स को समझकर ही फैसला करें, सिर्फ कीमत देखकर नहीं।

मैन्युफैक्चरिंग डेट जरूर जांचें

टायर की उम्र उसकी मैन्युफैक्चरिंग डेट से तय होती है। DOT कोड के आखिरी चार अंक निर्माण सप्ताह और साल बताते हैं। उदाहरण के लिए 1224 का मतलब है कि टायर 2024 के 12वें सप्ताह में बना है। पुराना टायर दिखने में नया लग सकता है, लेकिन उसकी रबर क्वालिटी समय के साथ कमजोर हो सकती है। इसलिए खरीदते समय डेट जरूर देखें।

ध्यान दें

सही टायर चुनना सिर्फ गाड़ी की परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा से जुड़ा फैसला है। थोड़ी समझदारी और सही जानकारी से आप बेहतर माइलेज, मजबूत ग्रिप और सुरक्षित सफर सुनिश्चित कर सकते हैं।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब