दिवाली के समय में सस्ती कार। Source. Maruti
ऑटोमोबाइल

दिवाली पर नई कार खरीदने का सपना होगा पूरा, 3.49 लाख से शुरू होती हैं ये 5 कारें, मिलेगी माइलेज भी दमदार

Best Budget Cars Under ₹5 Lakh: दिवाली पर कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो आप कम बजट में नई कार खरीद सकते है जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

सिमरन सिंह

Affordable Cars With High Mileage: दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही फेस्टिव शॉपिंग सीजन शुरू हो जाता है। वहीं इस दौरान लोग घर और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ नई कार खरीदने की भी प्लानिंग करते हैं। लेकिन बढ़ती कार कीमतों के बीच 7 से 8 लाख रुपये का बजट हर किसी के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में अगर आप कम बजट में नई कार खरीदना चाहते हैं तो बाजार में कुछ ऐसे मॉडल मौजूद हैं जिनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है।

बता दें कि सितंबर 2026 की उपलब्ध एक्स-शोरूम कीमतों के आधार पर इस लिस्ट में Maruti Suzuki S-Presso, Alto K10, Celerio, Renault Kwid और Tata Tiago शामिल हैं। लेकिन ऑन-रोड कीमत RTO, इंश्योरेंस और शहर के हिसाब से अलग हो सकती है।

3.49 लाख से शुरू S-Presso

इस लिस्ट में सबसे कम शुरुआती कीमत वाली कारों में Maruti Suzuki S-Presso शामिल है। जिसकी कीमत 3,49,900 रुपये से शुरू होती है। इसमें 998cc पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और AGS ऑटोमैटिक का विकल्प मिलता है। वहीं कंपनी का कहना है कि पेट्रोल वेरिएंट करीब 24-25 km/l तक माइलेज दे सकते हैं। इसके अलावा S-CNG विकल्प भी मिलता है। वहीं कार में ABS with EBD, ESP, एयरबैग्स, स्मार्टप्ले स्टूडियो, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और 239 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Maruti Suzuki S-Presso कम दाम में।

Alto K10 और Celerio में माइलेज पर फोकस

वहीं इसमें Maruti Suzuki Alto K10 भी शामिल है। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3,69,900 रुपये है। इसमें 998cc पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं यह मैनुअल वेरिएंट में करीब 24.39 km/l और AGS वेरिएंट में 24.90 km/l तक माइलेज का दावा है। इसमें CNG मॉडल की दावा की गई एफिशिएंसी करीब 33.40 km/kg है। साथ ही Maruti Suzuki Celerio की कीमत 4,69,900 रुपये से शुरू होती है। इसमें पेट्रोल मैनुअल में कंपनी 25.24 km/l और कुछ AGS वेरिएंट में 26 km/l तक फ्यूल एफिशिएंसी बताती है। CNG मॉडल 34.43 km/kg तक की दावा की गई एफिशिएंसी देता है। इसमें 292 लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है।

Maruti Suzuki Alto K10 का कम दाम।

Kwid और Tiago भी बजट में विकल्प

buying a new car this Diwali 5 cars start at ₹3.49 lakh Maruti Renault Kwid की शुरुआती कीमत 4,52,900 रुपये है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, मैनुअल और AMT विकल्प मिलते हैं। SUV जैसी स्टाइल के साथ 184mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 279 लीटर बूट स्पेस इसकी खासियतों में शामिल हैं। वहीं Tata Tiago की शुरुआती कीमत करीब 4.77 लाख रुपये है। इसमें 1199cc पेट्रोल इंजन मिलता है जो 86 PS पावर और 113 Nm टॉर्क देता है। इसको पेट्रोल के अलावा CNG विकल्प भी उपलब्ध है।

Maruti Renault Kwid का कम कीमत

दिवाली पर कार लेने से पहले यह जरूर देखें

सलाह दी जाती है कि सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत देखकर कार खरीदने का फैसला न करें। इसमें आपको ऑन-रोड कीमत, इंश्योरेंस, RTO, फाइनेंस ब्याज, एक्सेसरीज और सर्विस खर्च को भी बजट में जोड़ें। साथ ही फेस्टिव सीजन में कंपनियां अलग-अलग मॉडल पर डिस्काउंट और एक्सचेंज बेनिफिट दे सकती हैं इसलिए बुकिंग से पहले अपने शहर के डीलर से अंतिम कीमत और ऑफर जरूर कन्फर्म करें।

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका

BJP से चिराग की सीट डील फाइनल! यूपी चुनाव में LJP (R) को मिल सकती हैं 10 सीटें

SIR विवाद में नया मोड़! फैक्ट चेक ने मीडिया दावे पर उठाए सवाल, BJP ने VIDEO किया शेयर

महाराष्ट्र मॉडल की राह पर देश! नकली पनीर पर बैन के FSSAI प्रस्ताव पर तुकाराम मुंढे का बयान